लाइव न्यूज़ :

पीएम नरेंद्र मोदी ने अरविंद केजरीवाल को दी बधाई, जवाब में दिल्ली के मुख्यमंत्री ने यह कहा

By भाषा | Updated: February 17, 2020 04:46 IST

केजरीवाल ने कहा, ‘‘आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद सर, मेरी इच्छा थी कि आप आज आते, लेकिन मैं आपकी व्यस्तता समझ सकता हूं।’’

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने पर रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल को बधाई दी।केजरीवाल ने बधाई के लिए मोदी का शुक्रिया अदा किया और कहा कि केंद्र और आप सरकार को एक ऐसी दिल्ली बनाने के लिए साथ काम करना चाहिए, जिस पर सबको गर्व हो।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने पर रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल को बधाई दी। केजरीवाल ने बधाई के लिए मोदी का शुक्रिया अदा किया और कहा कि केंद्र और आप सरकार को एक ऐसी दिल्ली बनाने के लिए साथ काम करना चाहिए, जिस पर सबको गर्व हो।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘मैं अरविंद केजरीवाल को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने की बधाई देता हूं। सार्थक कार्यकाल के लिए मेरी तरफ से शुभकामनाएं।’’

केजरीवाल ने रविवार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए प्रधानमंत्री मोदी को भी आमंत्रित किया था लेकिन कई परियोजनाओं की शुरुआत करने के लिए मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में थे।

केजरीवाल ने कहा, ‘‘आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद सर, मेरी इच्छा थी कि आप आज आते, लेकिन मैं आपकी व्यस्तता समझ सकता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ सभी भारतीय गर्व कर सकें, ऐसी दिल्ली बनाने के लिए हमें साथ मिलकर काम करना चाहिए।’’ केजरीवाल ने कई मंत्रियों मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, गोपाल राय, इमरान हुसैन, राजेंद्र पाल गौतम और कैलाश गहलोत के साथ पद व गोपनीयता की शपथ ली।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीआम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवालनरेंद्र मोदीमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज