लाइव न्यूज़ :

बिहार दिवस पर PM मोदी ने दी बधाई, बोले- "बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी"

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 22, 2025 11:50 IST

Bihar Diwas 2025: हम इस राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे, जो हमारी संस्कृति और परंपरा का केंद्र रहा है।

Open in App

Bihar Diwas 2025: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को ‘बिहार दिवस’ की लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय परंपराओं और संस्कृति का केंद्र रहे राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बिहार को वीर और महान हस्तियों की पवित्र भूमि बताया।

उन्होंने कहा, ‘‘वीरों और महान विभूतियों की पावन धरती बिहार के अपने सभी भाई-बहनों को बिहार दिवस की ढेरों शुभकामनाएं।’’

प्रधानमंत्री ने लिखा, ‘‘भारतीय इतिहास को गौरवान्वित करने वाला हमारा यह प्रदेश आज अपनी विकास यात्रा के जिस महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है, उसमें यहां के परिश्रमी और प्रतिभाशाली बिहारवासियों की अहम भागीदारी है। हमारी संस्कृति और परंपरा के केंद्र-बिंदु रहे अपने इस राज्य के चौतरफा विकास के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे।’’

प्राचीन भारतीय साम्राज्यों और बौद्ध एवं जैन धर्म से जुड़े पवित्रतम स्थानों का गृह होने के कारण बिहार भारत के सबसे गरीब राज्यों में से एक है जहां बड़ी संख्या में प्रवासी श्रमिक देश के विभिन्न भागों में काम करते हैं। बिहार को 1912 में तत्कालीन बंगाल प्रेसीडेंसी से अलग करके 22 मार्च को अलग राज्य बनाया गया था।

राष्ट्रपति मुर्मू ने बिहार स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को बधाई दी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को बिहार के लोगों को राज्य स्थापना दिवस पर बधाई दी और कहा कि वे अपनी प्रतिभा, दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत के बल पर विकसित भारत के निर्माण में योगदान देते रहेंगे। बिहार को 1912 में तत्कालीन बंगाल प्रेसीडेंसी से अलग करके 22 मार्च को अलग राज्य बनाया गया था। मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘बिहार दिवस पर राज्य के सभी निवासियों को मैं हार्दिक बधाई देती हूं। बिहार की धरती प्राचीन काल से ही ज्ञान और विकास का केंद्र रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा विश्वास है कि बिहार के निवासी अपनी प्रतिभा, दृढ़ संकल्प तथा परिश्रम के बल पर विकसित बिहार और विकसित भारत के निर्माण में अपना भरपूर योगदान देते रहेंगे।’’ 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीबिहार दिवसबिहारद्रौपदी मुर्मू
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो