लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी के YouTube चैनल पर एक करोड़ के पार हुए सब्सक्राइबर्स, जानिए कितने पीछे हैं जो बाइडेन

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 1, 2022 15:53 IST

मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइबर्स की संख्या 1 करोड़ के पार पहुंच गई है। ऐसे में पीएम मोदी ने सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर्स के मामले में कई वैश्विक नेताओं को पीछे छोड़ दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देआज पीएम मोदी के यूट्यूब चैनल सब्सक्राइबर की संख्या 1 करोड़ के पार पहुंच गई हैइसके बाद सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर्स के मामले में पीएम मोदी ने कई वैश्विक नेताओं को पीछे छोड़ दिया हैपीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन समेत दुनिया के कई दिग्गज नेताओं को काफी पीछे छोड़ चुके हैं

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इसी क्रम में पीएम मोदी के यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइबर्स की संख्या 1 करोड़ के पार पहुंच गई है, जिसके बाद सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर्स के मामले में उन्होंने कई वैश्विक नेताओं को पीछे छोड़ दिया है। सबसे खास बात तो ये है कि दुनिया के किसी अन्य नेता के चैनल पर सब्सक्राइबर्स की संख्या से पीएम मोदी के सब्सक्राइबर्स की ये संख्या कहीं अधिक है। मालूम हो, 26 अक्टूबर 2007 को पीएम मोदी ने यूट्यूब ज्वाइन किया था।

बता दें कि यूट्यूब चैनल सब्सक्राइबर्स की संख्या एक करोड़ होने के बाद पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन समेत दुनिया के कई दिग्गज नेताओं को काफी पीछे छोड़ चुके हैं। मालूम हो, मंगलवार को पीएम मोदी के यूट्यूब चैनल सब्सक्राइबर की संख्या 1 करोड़ के पार पहुंची है। वहीं, पीएम मोदी के बाद ब्राज़ील के राष्ट्रपति राष्ट्रपति जैर बोल्सोनारो के 36 लाख फॉलोअर्स के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

वहीं, मैक्सिको के राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर के 30.7 लाख, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विदोदो के 28.8 लाख और व्हाइट हाउस के 19 लाख फॉलोअर हैं। यही नहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन यूट्यूब चैनल पर 7.03 सब्सक्राइबर्स मौजूद हैं। इसके अलावा अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना भारतीय नेताओं से की जाए तो भी तो सब्सक्राइबर्स के मामले में उनसे कहीं अधिक आगे हैं। 

जानिए कितने हैं भारतीय नेताओं के फॉलोअर?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के यूट्यूब चैनल पर 5.25 सब्सक्राइबर्स हैं तो वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर के यूट्यूब चैनल पर 4.39 सब्सक्राइबर्स मौजूद हैं। एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की बात करें तो उनके यूट्यूब चैनल पर 3.73 सब्सक्राइबर्स हैं। वहीं, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन के यूट्यूब चैनल पर 2.12 सब्सक्राइबर्स मौजूद हैं। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के यूट्यूब चैनल पर 1.37 सब्सक्राइबर्स हैं। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीयू ट्यूबजो बाइडनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज