लाइव न्यूज़ :

कल गुजरात जाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 4 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की करेंगे शुरुआत

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 11, 2023 17:33 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब 4,400 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत करने और केंद्र सरकार की आवास योजना के तहत बने मकानों का आवंटन 19,000 लाभार्थियों को करने के लिए शुक्रवार को गुजरात का दौरा करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देमोदी गांधीनगर में 'अखिल भारतीय शिक्षा संघ अधिवेशन' में शामिल होंगे और गिफ्ट सिटी का भी दौरा करेंगे।गांधीनगर में कार्यक्रम के दौरान मोदी 2,450 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।वह कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण और शहरी) के लाभार्थियों को चाबियां भी सौंपेंगे।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब 4,400 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत करने और केंद्र सरकार की आवास योजना के तहत बने मकानों का आवंटन 19,000 लाभार्थियों को करने के लिए शुक्रवार को गुजरात का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि मोदी गांधीनगर में 'अखिल भारतीय शिक्षा संघ अधिवेशन' में शामिल होंगे और गिफ्ट सिटी का भी दौरा करेंगे। 

पीएम मोदी विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे

बयान में कहा गया है कि गांधीनगर में कार्यक्रम के दौरान मोदी 2,450 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इनमें नगर विकास विभाग, जल आपूर्ति विभाग, सड़क एवं परिवहन विभाग और खान एवं खनिज विभाग की परियोजनाएं शामिल हैं। वह कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण और शहरी) के लाभार्थियों को चाबियां भी सौंपेंगे। 

वह अधिकारियों से संवाद भी करेंगे

इन परियोजनाओं का कुल परिव्यय लगभग 1,950 करोड़ रुपये है। बयान में कहा गया है कि गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक सिटी (गिफ्ट सिटी) की अपनी यात्रा के दौरान मोदी वहां की मौजूदा विभिन्न परियोजनाओं की स्थिति की समीक्षा करेंगे। 

इस दौरान वह अधिकारियों से संवाद भी करेंगे और उनके अनुभव और भविष्य की योजनाओं को समझेंगे। अखिल भारतीय शिक्षा संघ अधिवेशन, अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक महासंघ का 29वां द्विवार्षिक सम्मेलन है। इस सम्मेलन का विषय 'शिक्षक शिक्षा को बदलने के केंद्र में हैं' है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज