लाइव न्यूज़ :

तीन ज्योतिर्लिंगों से गुजरेगी 'काशी महाकाल एक्सप्रेस', इन सुविधाओं से होगी लैस, जानें किराया, टिकट बुकिंग, समय, पैकेज 

By धीरज पाल | Updated: February 14, 2020 14:20 IST

Kashi Mahakal Express: काशी महाकाल एक्सप्रेस का लोकार्पण 16 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से करेंगे। इस ट्रेन की घोषणा केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने की है।

Open in App
ठळक मुद्देट्रेन तीर्थयात्रियों को काशी, ओमकारेश्वर, महाकालेश्वर, भोपाल, सांची, उज्जैन, भिम्बेटका, अयोध्या व प्रयाग के धार्मिक स्थलों के दर्शन कराएगी।महाकाल एक्सप्रेस के लिए टिकट ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं।

तीन ज्योतिर्लिंगों से होकर गुजरने वाली काशी महाकाल एक्सप्रेस जल्द ही पटरियों पर दौड़ती नजर आएगी। महाकाल एक्सप्रेस देश की तीसरी तेजस ट्रेन होगी। इसकी घोषणा केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने की है। 16 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका लोकार्पण करेंगे। 

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर बताया कि रेलवे द्वारा भगवान शिव के तीन ज्योतिर्लिंगों ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर और काशी विश्वनाथ को कनेक्ट करने वाली "काशी महाकाल एक्सप्रेस" शुरू की जा रही है। यह ट्रेन कई सुविधाओं से लैस होगी। आम यात्रियों के लिये यह ट्रेन 20 फरवरी से शुरू होगी। ऐसे में आइए जानते हैं ट्रेन का किराया, टिकट बुकिंग, समय, पैकेज से संबंधित सभी जानकारियां।

काशी महाकाल एक्सप्रेस का रूट व टाइमिंग  

काशी महाकाल एक्सप्रेस सप्ताह में दिन चलेगी। जो इंदौर से वाराणसी तक चलेगी। यह ट्रेन तीर्थयात्रियों की सविधा के लिए बनाया गया है। महाकाल एक्सप्रेस वाराणसी में काशी विश्वनाथ, उज्जैन में महाकालेश्वर और इंदौर के पास ओमकारेश्वर तक पहुंचने में मदद करेगी। इस AC ट्रेन में यात्रियों के लिए कई आधुनिक सुविधायें उपलब्ध होंगी। अगर रूट की बात करें तो महाकाल एक्सप्रेस (82401/02) ट्रेन हफ्ते में दो दिन (मंगलवार और गुरुवार) चलेगी। जो वाराणसी इंदौर वाया लखनऊ होते हुए जाएगी। यह लखनऊ, कानपुर, बीना, संत हिरदाराम नगर, उज्जैन होते हुए इंदौर तक पहुंचेगी।

वहीं, वाराणसी इंदौर वाया इलाहाबाद-कानपुर (82403/ 04) ट्रेन हफ्ते में एक दिन चलेगी। वाराणसी से यह रविवार को चलेगी और इलाहाबाद, कानपुर, बीना, संत हिरदारामनगर, उज्जैन होते हुए इंदौर तक जाएगी।

ट्रेन तीर्थयात्रियों को काशी, ओमकारेश्वर, महाकालेश्वर, भोपाल, सांची, उज्जैन, भिम्बेटका, अयोध्या व प्रयाग के धार्मिक स्थलों के दर्शन कराएगी।

महाकाल एक्सप्रेस की सुविधाएं

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह ट्रेन आईआरसीटीसी की पहली ओवरनाइट ट्रेन है। इस ट्रेन में शुद्ध शाकाहारी खाना, बेडरोल, हाउलसकीपिंग सर्विस मिलेगी। इसके अलावा इसमें यात्रा के दौरान यात्रियों का कांम्पलिमेंट्री ट्रेवल इंश्योरेंस भी होगा। 

टिकट बुकिंग व किराया

महाकाल एक्सप्रेस के लिए टिकट ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं। अगर आप तत्काल रिजर्वेशन कराना चाहेत हैं तो इसके लिए स्टेशन के IRCTC विंडो पर जाना होगा। गाड़ी छूटने से एक घंटे पहले विंडो खुलेगी जो ट्रेन के छूटने से 5 मिनट पहले तक खुली रहेगी।  बताया जा रहा है कि महाकाल एक्सप्रेस का किराया हमसफर एक्सप्रेस से 7 से 10 फीसदी तक ज्यादा किराया हो सकता है। 

(दैनिक जागरण न्यूज पेपर से स्क्रीनशॉट)

टॅग्स :आईआरसीटीसीभारतीय रेलवाराणसीउज्जैन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIndian Railways: जल्दी करें! मुंबई-काठगोदाम और बांद्रा-गोरखपुर के लिए विशेष ट्रेनें शुरू, जानें बुकिंग प्रोसेस

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

भारतTrain Cancelled: जून में रेल यात्रा करना होगा मुश्किल, 77 ट्रेनें रद्द होने से बढ़ीं यात्रियों की मुश्किलें

भारतSummer Special Trains 2026: छुट्टियों में घर जाने की टेंशन खत्म, बिहार के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, शुरू की 3 नई स्पेशल ट्रेनें, यहाँ चेक करें पूरी लिस्ट

भारतयात्रीगण ध्यान दें, जून में बिलासपुर रुट की 76 ट्रेनें रद्द?, रद्द की गई ट्रेन की पूरी लिस्ट एक साथ देखिए?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?