लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में पीएम मोदी बोले- टेस्टिंग को लगातार बढ़ाकर मृत्यु दर को 1 फीसदी से भी कम पर रखना होगा

By अनुराग आनंद | Updated: August 11, 2020 14:04 IST

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में दिल्ली सरकार के साथ दिल्ली में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए हमने जो प्रयास किए वह काफी हद तक सफल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हर राज्य अपने-अपने स्तर पर महामारी के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है, केंद्र और राज्य आज टीम बनकर काम कर रहे हैं।पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि अगर 72 घंटे में केस की पहचान हो जाए तो मरीजों की जान बचाई जा सकती है।बैठक में आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडू, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, पंजाब, बिहार, गुजरात, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री शामिल रहे।

नयी दिल्ली:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को 10 राज्यों के मुख्यमंत्रियों से चर्चा कर कोरोना वायरस महामारी की मौजूदा स्थिति की समीक्षा शुरू की। वीडियो कांफ्रेंस के जरिए शुरू हुई इस बैठक में आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडू, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, पंजाब, बिहार, गुजरात, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री शामिल रहे।

इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आने वालों का 72 घंटे में टेस्ट होना चाहिए। पीएम बोले कि टेस्टिंग को लगातार बढ़ाकर मृत्यु दर को 1 फीसदी से भी कम पर हमें मिलकर काम करना होगा।

जिन दस राज्यों में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहे हैं, वहां के सीएम से बात करते हुए पीएम बोले कि आप दस राज्यों को कोरोना को हराने के लिए केंद्र के साथ मिलकर काम करना होगा। हमें उम्मीद है कि हम कोरोना संक्रमण को हरा पाएंगे।

इसके साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में दिल्ली सरकार के साथ दिल्ली में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए हमने जो प्रयास किए वह काफी हद तक सफल रहा है। ऐसे में दूसरे राज्यों में भी दिल्ली की तरह कोरोना संक्रमण को हराने के लिए काम करना होगा।

उन्होंने कहा कि हर राज्य अपने-अपने स्तर पर महामारी के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है, केंद्र और राज्य आज टीम बनकर काम कर रहे हैं।

इसलिए अहम था पीएम नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्रियों की यह बैठक-

ये बैठक इसलिए महत्व रखती है कि ये सभी राज्य ज्यादा जनसंख्या घनत्व वाले हैं और इनमें कोरोना संक्रमित लोगों की अच्छी खासी तादाद है। बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी उपस्थित हैं। कोरोना महामारी ने जब से भारत में कदम रखा है तब से लेकर प्रधानमंत्री की राज्यों के साथ यह सातवीं बैठक है।

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सामने आने वाले मरीजों की संख्या में कमी आई है और मंगलवार को यह आंकड़ा 53,601 रहा। देश में पिछले चार दिन से लगातार 60,000 से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे थे।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक मंगलवार को सामने आए 53,601 नए मरीजों के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 22,68,675 हो गई है। वहीं, संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 15,83,489 हो गई है जिससे देश में स्वस्थ होने की दर भी 69.80 फीसदी हो गई है। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकोरोना वायरसइंडियाबिहारमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार