लाइव न्यूज़ :

PM Modi In Alathur: केरल को राजमार्गों, एक्सप्रेसवे और हाई-स्पीड वंदे भारत ट्रेनों के नेटवर्क से जोड़ेंगे, चुनावी सभा में बोले पीएम मोदी

By धीरज मिश्रा | Updated: April 15, 2024 12:00 IST

PM Modi In Alathur: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पीएम मोदी सोमवार को केरल के दौरे पर थे। यहां पीएम का पलक्कड़ में स्वागत किया गया। यहां पीएम ने एक जनसभा को संबोधित किया।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने कहा, अब केरल संसद में अपनी मजबूत आवाज भेजेगाबीजेपी ने ऐलान किया है कि 70 साल से ज्यादा उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज दिया जाएगापीएम ने कहा, बीजेपी ने भारत को मजबूत देश बनाया है

PM Modi In Alathur: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पीएम मोदी सोमवार को केरल के दौरे पर थे। यहां पीएम का पलक्कड़ में स्वागत किया गया। यहां पीएम ने एक जनसभा को संबोधित किया। पीएम ने कहा कि आप सबका ये जनसमर्थन और प्रेम देख कर मैं विश्वास से कह सकता हूं केरल का ये नया वर्ष, एक नया आरंभ लेकर आया है। ये नववर्ष केरल के विकास का वर्ष होगा, ये नववर्ष नई राजनीति के आरंभ का वर्ष होगा। अब केरल संसद में अपनी मजबूत आवाज भेजेगा। इसलिए आज केरल भी कह रहा है, फिर एक बार, मोदी सरकार।

पीएम मोदी ने कहा कि कल नए साल के अवसर पर बीजेपी ने अपना घोषणापत्र संकल्प पत्र जारी किया है। बीजेपी का संकल्प पत्र देश के विकास के लिए एक संकल्प पत्र है। बीजेपी का संकल्प पत्र है। मोदी की गारंटी। आयुष्मान भारत योजना के तहत केरल के 73 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को आर्थिक मदद मिल चुकी है। अब बीजेपी ने ऐलान किया है कि 70 साल से ज्यादा उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज दिया जाएगा। बीजेपी ने भारत को मजबूत देश बनाया है।

पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी ने अगले 5 वर्षों के लिए 'विकास' और 'विरासत' का विजन जारी किया है। पलक्कड़ को केरल का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता हर किसी का मन मोह लेती है। यहां केरल में कई मंदिर, चर्च और आस्था के स्थान हैं। अगले 5 वर्षों में हम केरल को एक वैश्विक विरासत बनाने के लिए काम करेंगे।

हम केरल को राजमार्गों, एक्सप्रेसवे और हाई-स्पीड वंदे भारत ट्रेनों के नेटवर्क से जोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि केरल में आज भी पीने का पानी के लिए संकट है। केरल में पानी का संकट यहां की सरकार की विफलता का सबूत है। मैं गारंटी देता हूं नल से हर घर जल पहुंचाना चाहता हूं।

टॅग्स :केरलKerala Congressनरेंद्र मोदीलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनावलोकसभा चुनाव 2024
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह