लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने भाजपा के राष्ट्रीय सचिवों के साथ की बैठक, रविशंकर प्रसाद और प्रकाश जावड़ेकर को संगठन में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

By अभिषेक पारीक | Updated: July 11, 2021 20:56 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के राष्ट्रीय सचिवों के साथ बैठक की। प्रधानमंत्री के आवास पर आयोजित बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अगुवाई में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पहुंचे थे।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर भाजपा के राष्ट्रीय सचिवों के साथ बैठक की। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष भी पहुंचे थे। रविशंकर प्रसाद और प्रकाश जावड़ेकर को जल्द ही भाजपा में संगठनात्मक पद दिए जा सकते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के राष्ट्रीय सचिवों के साथ बैठक की। प्रधानमंत्री के आवास पर आयोजित बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अगुवाई में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पहुंचे थे। साथ ही बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष भी पहुंचे थे। 

इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा की अगुवाई में रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय सचिवों की बैठक हुई। करीब एक घंटे तक चली बैठक के दौरान नड्डा ने संगठन की गतिविधियों और पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। इसके बाद पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक आवास पर उनसे मुलाकात की और बैठक के बारे में अवगत कराया। बैठक के लिए नड्डा ने अपना दो दिवसीय गोवा का दौरा भी रद्द कर दिया। 

पिछले साल राष्ट्रीय सचिवों की नियुक्ति के बाद नड्डा के साथ यह उनकी पहली आमने-सामने की बैठक रही। सूत्रों ने कहा कि नड्डा के साथ हुई राष्ट्रीय सचिवों की बैठक के दौरान संगठन द्वारा जारी गतिविधियों के साथ ही कोविड टीकाकरण अभियान को बढ़ावा देने संबंधी गतिविधियों पर भी चर्चा हुई। 

उन्होंने कहा कि पांच राज्यों में अगले साल प्रस्तावित विधानसभा चुनाव के साथ ही कई उपचुनाव के संबंध में भी चर्चा की गई। यह बैठक करीब एक घंटे तक चली। पिछले महीने भी प्रधानमंत्री ने भाजपा के महासचिवों और विभिन्न प्रकोष्ठ के अध्यक्षों के साथ अपने आवास पर ऐसी ही बैठकें की थीं। 

समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और प्रकाश जावड़ेकर को जल्द ही भाजपा में संगठनात्मक पद दिए जा सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, दोनों नेताओं को पार्टी में महासचिव या उपाध्यक्ष बनाया जा सकता है। साथ ही आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर अहम जिम्मेदारियां भी सौंपी जा सकती है। 

टॅग्स :मोदीमोदी सरकारप्रकाश जावड़ेकररविशंकर प्रसादजेपी नड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतHimachal Pradesh Civic Poll Results 2026: सुंदरनगर नगर परिषद पर बीजेपी का कब्जा, 13 सीट और 9 पर मारी बाजी, कांग्रेस-निर्दलीय के पास 2-2 सीट

भारत'ED सरकार के इशारे पर काम कर रही', PMLA मामले में जमानत के बाद बोले रॉबर्ट वाड्रा- "मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं"

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?