लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया अमिताभ बच्चन को विशेष न्योता, जानिए क्या कहा

By धीरज मिश्रा | Updated: October 15, 2023 18:01 IST

अमिताभ बच्चन ने कहा कि कैलाश पर्वत की धार्मिकता,रहस्य, दिव्यता मुझे लंबे समय से आकर्षित करती रही है और त्रासदी यह है कि मैं कभी भी इसे व्यक्तिगत रूप से नहीं देख पाऊंगा। इस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें गुजरात आने का न्योता दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देअमिताभ बच्चन को रण उत्सव में आने के लिए पीएम ने दिया न्योता उत्तराखंड यात्रा पर गए थे पीएम मोदी अमिताभ बच्चन को मलाल वह कैलाश पर्वत नहीं जा सकते हैं

Pm Modi: सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन काफी एक्टिव हैं और उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी फॉलो करते हैं। अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर हैंडल से पीएम मोदी की एक फोटो ट्वीट कर अपनी बात रखी। बिग बी ने लिखा कि कैलाश पर्वत की धार्मिकता,रहस्य, दिव्यता मुझे लंबे समय से आकर्षित करती रही है और त्रासदी यह है कि मैं कभी भी इसे व्यक्तिगत रूप से नहीं देख पाऊंगा। बिग बी के इस ट्वीट पर जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमिताभ बच्चन को स्पेशल न्योता दिया है।

यहां जानकारी के लिए बताते चले कि पीएम मोदी बीते दिनों पहले उत्तराखंड के पार्वती कुंड और जागेश्वर मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे थे। पीएम मोदी ने कहा था कि यह यात्रा मंत्रमुग्ध कर देने वाली थी। उन्होंने कहा था कि यदि कोई मुझसे पूछे - यदि आपको उत्तराखंड में एक जगह अवश्य देखनी चाहिए तो वह कौन सी जगह होगी, तो मैं कहूंगा कि आपको राज्य के कुमाऊं क्षेत्र में पार्वती कुंड और जागेश्वर मंदिर अवश्य देखने चाहिए। यहां की प्राकृतिक सुंदरता और दिव्यता आपको मंत्रमुग्ध कर देगी।

बेशक, उत्तराखंड में घूमने लायक कई प्रसिद्ध जगहें हैं और मैंने भी अक्सर राज्य का दौरा किया है। इसमें केदारनाथ और बद्रीनाथ के पवित्र स्थान शामिल हैं, जो सबसे यादगार अनुभव हैं। लेकिन, कई वर्षों के बाद पार्वती कुंड और जागेश्वर मंदिर में लौटना मेरे लिए विशेष रहा।

गुजरात आने का दिया न्योता

पीएम मोदी ने सदी के महानायक को स्पेशल न्योता देते हुए उन्हें गुजरात आने के लिए कहा है। पीएम ने कहा कि आने वाले सप्ताह में गुजरात में रण उत्सव शुरू हो रहा है और मैं आपसे कच्छ आने का आग्रह करूंगा। पीएम ने आगे कहा कि स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का आपका दौरा भी अभी पेंडिग है। 

पीएम के न्योता स्वीकार करेंगे अमिताभ बच्चन 

पीएम मोदी के साथ अमिताभ बच्चन के संबंध काफी अच्छे हैं। अमिताभ पहले गुजरात पर्यटन के एंबेसडर रह चुके हैं और एक बार फिर जब पीएम मोदी ने उनसे एंबेसडर बनने के लिए आग्रह किया था तो उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया था। ऐसे में पीएम मोदी का गुजरात आने का स्पेशल न्योता भी बिग भी स्वीकार करेंगे। 

 

टॅग्स :अमिताभ बच्चनPMOगुजरातस्टैचू ऑफ यूनिटीट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारतपूरी तरह से फर्जी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर लिखा-सरासर झूठ और जरा भी सच्चाई नहीं

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज