लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने गोरेगांव हादसे में हुई मौतों पर दुख व्यक्त किया, मृतक के परिजन को 2-2 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की

By अनिल शर्मा | Updated: October 6, 2023 13:15 IST

 प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये दिए जाएंगे। घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्दे शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे जय भवानी बिल्डिंग में आग लगने से सात लोगों की मौत हो गई ।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मुंबई के गोरेगांव में एक इमारत में लगी आग में जानमाल के नुकसान पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

गौरतलब है कि शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे जय भवानी बिल्डिंग में आग लगने से सात लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक लोग घायल हो गए। पीएम मोदी ने एक्स पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा-  मुंबई के गोरेगांव में आग लगने की घटना में लोगों की मौत से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएँ। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द ठीक हो जाएं। अधिकारी प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं।  प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये दिए जाएंगे। घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।

इस बीच, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी आग में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया और घोषणा की कि राज्य सरकार उनके परिवारों को 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी। महाराष्ट्र के सीएम ने कहा, "मैं नगर निगम आयुक्त और पुलिस से लगातार बात कर रहा हूं... जो हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं मरने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। सरकार उनके परिवारों को 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी। जो लोग घायल हैं उनका इलाज कराया जाएगा।"

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि वह सहायता प्रदान करने के लिए बीएमसी और मुंबई पुलिस अधिकारियों के संपर्क में हैं। देवेंद्र फड़नवीस ने एक्स पर पोस्ट किया- मुंबई के गोरेगांव में आग लगने की घटना में जानमाल के नुकसान के बारे में जानकर दुख हुआ। हम बीएमसी और मुंबई पुलिस अधिकारियों के संपर्क में हैं और सभी सहायता प्रदान की जा रही है। उन परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

टॅग्स :मुंबईअग्निकांड
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज