लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले की निंदा, गहलोत, पायलट और राजे ने व्यक्त की जवानों के प्रति संवेदना

By भाषा | Updated: March 22, 2020 23:17 IST

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘छत्तीसगढ़ के सुकमा में हुए माओवादी हमले की कड़ी निंदा करता हूं। हमले में शहीद हुए सुरक्षाकर्मियों को मेरी श्रद्धांजलि। उनका पराक्रम कभी भुलाया नहीं जाएगा।’’ उन्होंने इन शहीदों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा, ‘‘मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’’

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ में हुए माओवादी हमले की रविवार को यह कहते हुए निंदा की कि सुरक्षाकर्मियों के पराक्रम को नहीं भुलाया जाएगा।छत्तीसगढ़ के सुकमा में शनिवार को नक्सली हमले में कम से कम 17 जवानों की मौत हुई है और 14 अन्य घायल हुए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ में हुए माओवादी हमले की रविवार को यह कहते हुए निंदा की कि सुरक्षाकर्मियों के पराक्रम को नहीं भुलाया जाएगा। छत्तीसगढ़ के सुकमा में शनिवार को नक्सली हमले में कम से कम 17 जवानों की मौत हुई है और 14 अन्य घायल हुए हैं।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘ छत्तीसगढ़ के सुकमा में हुए माओवादी हमले की कड़ी निंदा करता हूं। हमले में शहीद हुए सुरक्षाकर्मियों को मेरी श्रद्धांजलि। उनका पराक्रम कभी भुलाया नहीं जाएगा।’’ उन्होंने इन शहीदों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा, ‘‘ मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’’

गहलोत, पायलट और राजे ने सुकमा में नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों के प्रति संवेदना व्यक्त की

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने छत्तीसगढ के सुकमा में नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट में कहा कि छत्तीसगढ के सुकमा जिले में नक्सली हमले में 17 सुरक्षा कर्मियों के शहीद होने और कई सुरक्षा कर्मियों के घायल होने की खबर से बहुत दुख हुआ। शोकसंतप्त परिजनों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें दुख की इस घड़ी में मजबूती प्रदान करे। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने ट्वीट के जरिये संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए मां भारती के वीर सपूतों की शहादत को मैं नमन करता हूँ। दुःख की इस घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं शहीदों के परिजनों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति एवं घायल जवानों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्वीट में कहा कि छत्तीसगढ़ के सुकमा में हुए नक्सली हमले में सुरक्षा बल के कई जवानों की शहादत का समाचार सुन बेहद दुःख हुआ। मैं ईश्वर से सभी दिवंगत आत्माओं की शांति, घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ तथा परिजनों को सम्बल प्रदान करने की कामना करती हूं।

 

टॅग्स :छत्तीसगढ़नक्सलनक्सल हमलानरेंद्र मोदीलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला