लाइव न्यूज़ :

PM किसान योजना में 110 करोड़ के घोटाले का खुलासा, 80 कर्मचारी बर्खास्त किए गए, 30 सस्पेंड

By विनीत कुमार | Updated: September 9, 2020 12:34 IST

तमिलनाडु में पीएम किसान योजना के तहत करोड़ो रुपये के घोटाले का खुलासा हुआ है। मामला सामने आने के बाद कई कर्मचारियों और अधिकारियों पर गाज गिरी है। ये सबकुछ उनकी मिलीभगत से हो रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देतमिलनाडु में PM किसान योजना में 110 करोड़ के घोटाले की बात आई सामनेसरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों की मदद से चल रहा था लूट का खेल, मामला सामने आने के बाद हुई कार्रवाई

तमिलनाडु सरकार ने प्रधानमंत्री किसान योजना में एक बड़े घोटाले का खुलासा किया है। इसके तहत धोखाधड़ी कर 110 करोड़ रुपये से अधिक निकासी की गई है। यह सब कुछ सरकारी अधिकारियों और कुछ स्थानीय राजनेताओं की मदद से अंजाम दिया गया।

तमिलनाडु के प्रमुख सचिव गगनदीप सिंह बेदी ने बताया मीडिया से बात करते हु एकहा कि अगस्त में नाटकीय रूप से कई लोगों को इस योजना में जोड़ा गया। एक जांच में फिर ये खुलासा हुआ कि कृषि विभाग में कुछ अधिकारियों ने ऑनलाइन आवेदन अनुमोदन प्रणाली का उपयोग किया और कई लाभार्थियों को अवैध रूप से जोड़ा था। 

बताया जा रहा है कि इसमें जो सरकारी अधिकारी शामिल थे, उन्होंने कुछ ब्रोकर्स जो नए लाभार्थियों को जोड़ने के लिए आईडी और पासवर्ड मुहैया कराए। इन अधिकारियों को हर नए लाभार्थी को जोड़ने पर दो-दो हजार रुपये दिए गए।

80 अधिकारी और कर्मचारी बर्खास्त, 34 निलंबित 

गगनदीप सिंह बेदी ने बताया है कि कृषि योजनाओं से जुड़े 80 अधिकारियों और कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। साथ ही 34 अन्य को निलंबित भी किया गया है। एजेंट के तौ पर पहचान किए गए 18 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। सरकार ने 110 करोड़ रुपये में से 32 करोड़ रुपये की वसूली भी कर ली है और बाकी के पैसे भी अगले 40 दिनों में वापस आ जाएंगे।

दरअसल, ये स्कैम उस समय सामने आया जब पीएम स्कीम में अचानक लाभार्थियों की संख्या बहुत अधिक बढ़ने लगी। इससे अधिकारियों के शक हुआ।

तमिलनाडु में कुड्डलोर, कल्लाकुरिची, विल्लुपुरम, तिरुवन्नमलाई, वेल्लोर, रानीपेट, सलेम, धर्मापुरी, कृष्णगिरि और चेंगलपेट जिले ऐसे थे, जहां ये घोटाले हो रहे थे। दिलचस्प ये रहा कि अधिकांश नए लाभार्थी जिनके नाम जोड़े गए थे, उन्हें इसके बारे में जानकारी ही नहीं थी।

इससे पहले अगस्त के अंतिम सप्ताह में प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत धन के वितरण में भ्रष्टाचार के आरोप में कालाकुरिची में दो वरिष्ठ अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया था।

टॅग्स :तमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

भारतउत्तर और दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु सुब्रमण्यम भारती

क्राइम अलर्टपति से अलग होकर महिला छात्रावास में रह रही थी पत्नी, मिलने के बहाने से हॉस्टल गया और कहासुनी के बाद दरांती से काटा, शव के साथ सेल्फी ले व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब