लाइव न्यूज़ :

झूठ का झुनझुना बजाने से कोई फायदा नहीं होगा, सलाह दीजिए, भ्रम मत फैलाइए, राहुल-प्रियंका पर नकवी का प्रहार

By भाषा | Updated: October 4, 2019 15:39 IST

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, ‘‘झूठ का झुनझुना बजाने से कोई फायदा नहीं होगा। कांग्रेस में हर व्यक्ति राजनीतिक पलायन करने जा रहा है। जब नीतियों को लेकर भ्रम और नेतृत्व में विभाजन हो, तो यही होता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ कश्मीर पर पूरा ध्यान दे रहे हैं। बिना मांगी सलाह नहीं देनी चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देगांधी ने कहा कि देश तानाशाही की ओर बढ़ रहा है और यह बात अब किसी से छिपी नहीं है। प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि जम्मू-कश्मीर में पिछले दो महीने से जारी प्रतिबन्धों का सबसे ज्यादा असर बच्चों पर पड़ा है। 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के नरेंद्र मोदी सरकार पर हमले पर पलटवार करते हुए केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शुक्रवार को कहा कि झूठ का झुनझुना बजाने से मुख्य विपक्षी पार्टी को कोई फायदा नहीं होगा।

नकवी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘झूठ का झुनझुना बजाने से कोई फायदा नहीं होगा। कांग्रेस में हर व्यक्ति राजनीतिक पलायन करने जा रहा है। जब नीतियों को लेकर भ्रम और नेतृत्व में विभाजन हो, तो यही होता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ कश्मीर पर पूरा ध्यान दे रहे हैं। बिना मांगी सलाह नहीं देनी चाहिए।

सकारात्मक सोच के साथ सलाह दीजिए, भ्रम मत फैलाइए।’’ दरअसल, भीड़ द्वारा पीट-पीट कर मार डाले जाने की घटनाओं को लेकर प्रधानमंत्री को खुला पत्र लिखने वाली करीब 50 हस्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने के एक दिन बाद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी या उनकी सरकार के खिलाफ कुछ भी कहने वालों को सलाखों के पीछे डाल दिया जाता है।

गांधी ने कहा कि देश तानाशाही की ओर बढ़ रहा है और यह बात अब किसी से छिपी नहीं है। दूसरी तरफ, प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि जम्मू-कश्मीर में पिछले दो महीने से जारी प्रतिबन्धों का सबसे ज्यादा असर बच्चों पर पड़ा है। 

टॅग्स :मोदी सरकारमुख्तार अब्बास नक़वीराहुल गांधीप्रियंका गांधीनरेंद्र मोदीजम्मू कश्मीरकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज