लाइव न्यूज़ :

Plane Crash: कैप्टन सुमीत सभरवाल और क्लाइव कुंदर उड़ा रहे थे दुर्घटनाग्रस्त विमान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 12, 2025 17:56 IST

रिपोर्ट के अनुसार, विमान ने दोपहर 1:39 बजे रनवे 23 से अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरी और कुछ ही देर बाद हवाई यातायात नियंत्रकों को मेडे कॉल किया।

Open in App

नई दिल्ली: गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट के मेघानीनगर इलाके के पास गुरुवार दोपहर 242 यात्रियों को लेकर जा रहा एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। 100 से ज़्यादा लोगों के मारे जाने की आशंका है। एयर इंडिया ने कहा कि उड़ान संख्या एआई171 अहमदाबाद से लंदन के गैटविक जा रही थी और बोइंग 787-8 विमान में 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। रिपोर्ट के अनुसार, विमान ने दोपहर 1:39 बजे रनवे 23 से अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरी और कुछ ही देर बाद हवाई यातायात नियंत्रकों को मेडे कॉल किया।

दोनों पायलट कौन थे?

अधिकारियों के अनुसार, विमान की कमान कैप्टन सुमीत सभरवाल और फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर के हाथों में थी। कैप्टन सुमीत सभरवाल को 8,200 घंटे उड़ान का अनुभव था। सह-पायलट को 1,100 घंटे उड़ान का अनुभव था।

एयर इंडिया ने विमान दुर्घटना के बारे में क्या कहा?

एयर इंडिया ने बताया कि विमान में सवार कुल यात्रियों में से 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, 1 कनाडाई नागरिक और 7 पुर्तगाली नागरिक थे। विमान में दो पायलट और दस केबिन क्रू सदस्य सवार थे।

एयरलाइन्स ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "एयर इंडिया पुष्टि करती है कि अहमदाबाद से लंदन गैटविक जाने वाली फ्लाइट AI171 आज उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह फ्लाइट अहमदाबाद से 1338 बजे रवाना हुई थी, जिसमें बोइंग 787-8 विमान में 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। इनमें से 169 भारतीय नागरिक हैं, 53 ब्रिटिश नागरिक हैं, 1 कनाडाई नागरिक और 7 पुर्तगाली नागरिक हैं।"

बयान में कहा गया,     "घायलों को नजदीकी अस्पतालों में ले जाया जा रहा है। हमने अधिक जानकारी प्रदान करने के लिए एक समर्पित यात्री हॉटलाइन नंबर 1800 5691 444 भी स्थापित किया है।"

 

टॅग्स :विमान दुर्घटनाएयर इंडियाअहमदाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए 350 टन वजनी कटरहेड को मुंबई के विक्रोली शाफ्ट में उतारा गया

क्रिकेटक्या मोहसिन नकबी आएंगे भारत? पीसीबी प्रमुख को ICC बोर्ड बैठक और अहमदाबाद में IPL फाइनल के लिए भेजा गया न्यौता

क्रिकेटIPL 2026 फाइनल के वेन्यू का हुआ ऐलान, जानें कहाँ और कब होंगे नॉकआउट मुकाबले

विश्वAustralia Plane Crash: एडिलेड के पैराफील्ड हवाई अड्डे पर हैंगर में विमान घुसने से 2 की मौत और 11 घायल, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?