लाइव न्यूज़ :

रेलवे के ऊपर लगे आरोपों पर मंत्री पीयूष गोयल का जवाब, रेलवे के काम में राजनीति नहीं, सरकार 130 करोड़ भारतीयों के लिए काम कर रही है

By भाषा | Updated: February 19, 2020 06:38 IST

तेलंगाना के मंत्री टी श्रीनिवास यादव ने आरोप लगाया था कि रेलवे मुख्य रूप से उत्तर की ओर ही ध्यान देता है। जिसका जवाब देते हुए रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि रेलवे भारतवासियों के लिए काम करता है।

Open in App
ठळक मुद्देमौजूदा रेल बजट में तेलंगाना में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 2602 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं- रेल मंत्री पीयूष गोयल गोयल ने अपने भाषण में कहा कि राजग सरकार देश के लोगों की भलाई के लिए काम करती है

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि रेलवे के कामों में कोई राजनीति नहीं है और एनडीए सरकार देश के 130 करोड़ लोगों के कल्याण के लिए काम कर रही है। उन्होंने यहां रेलवे के एक कार्यक्रम में तेलंगाना के मंत्री टी श्रीनिवास यादव के बयान के जवाब में यह बात कही। श्रीनिवास यादव ने कहा था कि रेलवे मुख्य रूप से उत्तर की ओर ही ध्यान देता है।

यादव ने कहा था, “रेलवे दक्षिण भारत को काफी हद तक नजरअंदाज कर रहा है।” इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि इससे पहले जब बिहार और पश्चिम बंगाल के रेल मंत्री थे, तब धन इन राज्यों में जाता था। गोयल ने अपने भाषण में कहा कि राजग सरकार देश के लोगों की भलाई के लिए काम करती है और उन्होंने तेलंगाना में रेलवे के विकास के लिए आवंटित किए गए धन के बारे में विस्तार से बताया।

उन्होंने कहा, “मैंने रेलवे के काम में कभी भी राजनीति को शामिल नहीं किया।” उन्होंने कहा, “हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री का सभी मंत्रियों को आदेश है कि हमारी सरकार 130 करोड़ लोगों के लिए है।” उन्होंने कहा कि मौजूदा रेल बजट में तेलंगाना में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 2602 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं, जबकि यह राशि 2014-15 में 258 करोड़ रुपये थी।

उन्होंने हैदराबाद में ही एक अन्य कार्यक्रम मे कहा कि 5000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य अधूरा रहेगा अगर स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में लोगों का जीवन स्तर बेहतर नहीं हो। उन्होंने बायोएशिया में शीर्ष दवा कंपनियों के शीर्ष लोगों के साथ बातचीत में कहा कि वह मार्च के दूसरे सप्ताह में फार्मा क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा के लिए क्षेत्र के दिग्गजों के साथ बैठक करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि कुछ दवाओं और चिकित्सा उपकरणों की कीमतों पर नियंत्रण अभी जारी रहेगा। 

टॅग्स :पीयूष गोयलभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे