लाइव न्यूज़ :

151 ट्रेनों को निजी हाथों में सौंपने के बाद अब रेलवे स्टेशनों की बारी, स्टेशन को प्राइवेट कंपनी के हाथों में देने की बन रही है योजना

By भाषा | Updated: July 21, 2020 01:42 IST

केन्द्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, ‘‘सरकार की रेलवे स्टेशनों को आधुनिक बनाने की योजना है। उसके बाद इन्हें नीलामी के जरिये निजी क्षेत्र के हाथों सौंपा जायेगा।’’

Open in App
ठळक मुद्देकेन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि माल गलियारा परियोजना पर काम को तेज करने की जरूरत है।केन्द्र सरकार अब रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण कर उन्हें निजी क्षेत्र को सौंपने की योजना बना रही है।इससे पहले केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार देशभर में चलने वाली 150 से अधिक ट्रेनों को प्राइवेट कंपनियों के हाथ में सौंप चुकी हैं।

कोलकाता: देश में 151 यात्री गाड़ियों को निजी हाथों में सौंपने का निर्णय करने के बाद केन्द्र सरकार अब रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण कर उन्हें निजी क्षेत्र को सौंपने की योजना बना रही है। यह काम नीलामी के जरिये किया जायेगा। केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को यह कहा।

मर्चेंट्स चैंबर आफ कामर्स एण्ड इंडस्ट्री (एमसीसीआई) द्वारा आयोजित वेबिनार को संबोधित करते हुये केन्द्रीय रेल मंत्री ने कहा कि रेलगाड़ियों के निजीकरण के लिये बोलियां ‘‘जारी हो चुकीं हैं और इनके लिये अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सरकार की रेलवे स्टेशनों को आधुनिक बनाने की योजना है।

उसके बाद इन्हें नीलामी के जरिये निजी क्षेत्र के हाथों सौंपा जायेगा।’’ केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि माल गलियारा परियोजना पर काम को तेज करने की जरूरत है। कोविड-19 की वजह से इसमें देरी हुई है। उन्होंने कहा, ‘‘इस गलियारा के लिये पश्चिम बंगाल में जितनी जमीन की जरूरत है राज्य सरकार ने अभी तक वह परियोजना के लिये बनाये गये विशेष निकाय के हवाले नहीं की है।’’

रेल मंत्री ने कहा कि यदि राज्य सरकार इसे मंजूरी देती है तो कोलकाता में मेट्रो सेवायें शुरू हो जायेंगी। उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्य में विमान सेवाओं और उपनगरीय रेल सेवाओं को अभह शुरू करने के खिलाफ हैं। यदि मेट्रो का परिचालन अभी फिर शुरू कर दिया तो चीजें (वायरस की स्थितित) हाथ से निकल जायेंगी।’’ 

टॅग्स :भारतीय रेलपीयूष गोयलइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारIndian Railways: जल्दी करें! मुंबई-काठगोदाम और बांद्रा-गोरखपुर के लिए विशेष ट्रेनें शुरू, जानें बुकिंग प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज