लाइव न्यूज़ :

पिंपरी-चिंचवड़: ओमीक्रोन संक्रमण से उबरी डेढ़ साल की बच्ची, अस्पताल से मिली छुट्टी

By भाषा | Updated: December 11, 2021 19:43 IST

Open in App

पुणे, 11 दिसंबर महाराष्ट्र के पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवड़ इलाके में हाल में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित पाई गई डेढ़ साल की बच्ची को संक्रमण से उबरने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं इलाके में इस नए स्वरूप से संक्रमित तीन साल के लड़के में संक्रमण का कोई लक्षण नहीं दिखा है और उसकी तबीयत बिल्कुल ठीक है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पिंपरी चिंचवड़ नगर निगम (पीसीएमसी) क्षेत्र के चार नए रोगियों में तीन साल का बच्चा भी शामिल है। इसके अलावा तीन अन्य रोगियों में दो पुरुष और एक महिला है। ये सभी लोग नाइजीरिया से लौटने पर ओमीक्रोन से संक्रमित पाई गई भारतीय मूल की महिला और उसकी दो बेटियों के संपर्क में आ गए थे।

एक अधिकारी ने कहा,''इससे पहले ओमीक्रोन से संक्रमित पाए गए छह लोगों में से चार को संक्रमण से उबरने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई। इनमें डेढ़ साल की बच्ची भी शामिल है।''

पीसीएमसी के स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर लक्ष्मण गोफाने ने कहा कि चार नए रोगियों में शामिल तीन साल के लड़के में संक्रमण का कोई लक्षण नहीं दिखा है और बाल देखभाल केंद्र में उसका ख्याल रखा जा रहा है तथा चिंता की कोई बात नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो