लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: इंदिरा रसोई के बर्तनों को चाट रहे थे सूअर, वीडियो हुआ वायरल तो भाजपा ने साधा निशाना-हुई कार्रवाई

By आजाद खान | Updated: November 3, 2022 10:09 IST

घटना पर बोलते हुए नगर निगम के मेयर अभिजीत कुमार ने कहा है कि इस तरह की लापरवाही की जांच हो रही है। इस पर क्षेत्रीय विस्तार के उपनिदेशक सुरेश यादव का कहना है कि संबधित मामले से इंदिरा रसोई का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया है और संचालक से तीन दिन में जवाब देने को कहा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के भरतपुर का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में महारानी जया कॉलेज के पास संचालित इंदिरा रसोई के बर्तनों को सूअरों को चाटते हुए देखा गया है।घटना के सामने आने के बाद भाजपा ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है जिस पर कार्रवाई भी हुई है।

जयपुर:राजस्थान के भरतपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ है जिसे लेकर काफी हंगामा मचा हुआ है। वीडियो में इंदिरा रसोई के बर्तनों को सूअरओं को चाटते हुए देखा गया है। 

इस वीडियो के सामने आने के बाद भाजपा ने राज्य सरकार को घेरा है और इसकी कड़ी आलोचना भी की है। वहीं प्रशासन ने इसके खिलाफ कार्रवाई भी की है। 

वीडियो में क्या दिखा

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में यह देखने को मिला है कि भरतपुर के महारानी जया कॉलेज के पास संचालित इंदिरा रसोई के बर्तनों को सूअर चाट रहे है। वीडियो में दो सूअर को देखा गया है जो कॉलेज के बाहर फेंके गए पत्तों को चाट रहे है। 

आपको बता दें कि कॉलेज के गेट के सामने दो बाल्टियों के साथ कई पत्ते पड़े हुए है। ऐसे में वहां दो सूअर आते है और पहले पत्तों में फिर बाल्टी में मुंह लगाकर उसे चाटते है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। 

क्या है पूरा मामला, प्रशासन ने की कार्रवाई

यह घटना को लेकर भाजपा ने राजस्थान सरकार पर निशाना साधा है। इस पर बोलते हुए बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता नेम सिंह फौजदार ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताया है। उन्होंने यह भी कहा है कि अभी तो केवल सूअर बर्तन चाट रहे है, पता नहीं खाने में क्या-क्या मिलाया होगा। ऐसे में उन्होंने कड़ी नियम के साथ दोषयों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

मामले में बोलते हुए नगर निगम के मेयर अभिजीत कुमार ने कहा है कि इस तरीके की लापरवाही की जांच हो रही है। वहीं क्षेत्रीय विस्तार के उपनिदेशक सुरेश यादव ने बताया कि संबधिंत  इंदिरा रसोई का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया है और इसके संचालक से तीन दिन के अंदर जवाब मांगा गया है। 

आपको बता दें कि इंदिरा रसोई योजना के तहत गरीबों को केवल आठ रुपए में खाना दिया जाता है। ऐसे में इस योजना की शुरुआत कोरोना महामारी के समय में शुरू किया था। 

टॅग्स :राजस्थानसोशल मीडियावायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी