लाइव न्यूज़ :

मुंबई के क्लिनिक में दिव्यांग किशोरी से बलात्कार के आरोप में फिजियोथेरेपिस्ट गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 24, 2021 12:04 IST

Open in App

मुंबई, 24 अक्टूबर मुंबई के उपनगर सांताक्रुज में अपने क्लिनिक में 16 साल की दिव्यांग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में 40 वर्षीय फिजियोथेरेपिस्ट को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी को बृहस्पतिवार को पकड़ा गया। लड़की मूक होने के साथ शारीरिक रूप से दिव्यांग थी और आरोपी के क्लिनिक पर इलाज के लिए आती थी। आरोपी ने लड़की से करीब एक साल से अधिक समय तक कथित रूप से बलात्कार किया।

घटना का खुलासा मंगलवार को तब हुआ जब लड़की ने अपने मोबाइल फोन से अपने माता पिता को एक संदेश भेजकर इसकी जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि घटना से हैरान उसके माता-पिता ने बृहस्पतिवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और लड़की ने भी पुलिस को अपराध की जानकारी दी।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि जब भी लड़की आरोपी के क्लिनिक जाती थी तो वह कथित तौर पर उससे बलात्कार करता। अधिकारी ने बताया कि उसके माता पिता हमेशा फिजियोथेरेपिस्ट के केबिन के बाहर बैठते थे और इसलिए अपराध से अनजान थे।

उन्होंने बताया कि आशंका है कि आरोपी ने अन्य बच्चों के साथ भी ऐसा ही अपराध किया है। अधिकारी ने बताया कि लड़की के माता-पिता द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने आरोपी को उसके क्लिनिक से पकड़ लिया और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की की धारा 376 (बलात्कार) सहित विभिन्न धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।

उन्होंने बताया कि बाद में आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज