लाइव न्यूज़ :

14 दिनों में पेट्रोल 7.52 रुपये तो डीजल 8.28 रुपये महंगा, जानें कब-कब कितनी बढ़ाई गईं कीमतें

By सुमित राय | Updated: June 20, 2020 07:56 IST

पेट्रोल की कीमतों में 13 दिनों में 7.11 रुपये और डीजल की कीमतों में 7.67 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देफिलहाल दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 78.88 रुपये और डीजल की कीमत 77.67 रुपये पर है।7 जून के बाद पेट्रोल 7.52 रुपये और डीजल 8.28 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है।20 जून को पेट्रोल की कीमतों में 51 पैसे और डीजल में 61 पैसे की बढ़ोतरी की गई।

ईंधन की कीमतों में लगातार 14वें दिन भी बढ़ोतरी की गई और 20 यानि शनिवार को देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 78.88 रुपये और डीजल की कीमत 77.67 रुपये पर पहुंग गईं। शनिवार को पेट्रोल की कीमतों में 51 पैसे और डीजल की कीमतों में 61 पैसे की बढ़ोतरी की गई। ईंधन की कीमतों में लगातार 14वें दिन की वृद्धि के बाद अब तक पेट्रोल 7.52 रुपये और डीजल 8.28 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है।

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी पूरे देश में हुई हैं, हालांकि राज्यों के अलग-अलग स्थानिय कर और वैट की वजह से इनमें अंतर हो सकता है। ईंधन की कीमतें 7 जून से बढ़नी शुरू हुई थीं। इससे पहले लॉकडाउन के कारण कीमतों में लगातार 83 दिन तक कोई वृद्धि नहीं हुई थी।

कब-कब कितनी बढ़ाई गईं कीमतें

तारीखपेट्रोल में बढ़ोतरीडीजल में बढ़ोतरी
7 जून60 पैसे60 पैसे
8 जून60 पैसे60 पैसे
9 जून54 पैसे58 पैसे
10 जून40 पैसे45 पैसे
11 जून60 पैसे60 पैसे
12 जून57 पैसे59 पैसे
13 जून59 पैसे58 पैसे
14 जून62 पैसे64 पैसे
15 जून48 पैसे23 पैसे
16 जून47 पैसे93 पैसे
17 जून55 पैसे60 पैसे
18 जून53 पैसे64 पैसे
19 जून56 पैसे63 पैसे
20 जून51 पैसे61 पैसे

भारत में पेट्रोल-डीजल पर सबसे ज्यादा टैक्स

देश में पेट्रोल-डीजल पर टैक्स 69 प्रतिशत हो गया है, जो विश्व में सबसे ज्यादा है। पिछले साल तक भारत में पेट्रोल-डीजल पर 50 प्रतिशत टैक्स था। यहां बात यदि दुनिया की विकसित अर्थव्यवस्थाओं की करें तो अमेरिका में कुल कीमत का 19 प्रतिशत, जापान में 47 प्रतिशत, ब्रिटेन में 62 प्रतिशत और फ्रांस में 63 प्रतिशत टैक्स के रूप में लगता है।(एजेंसी से इनपुट)

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भावपेट्रोलडीजल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?