लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: कार पर बेटी के पैरों की छाप, लोगों ने जमकर की तारीफ, मत्री अशोक चव्हाण भी हुए कायल

By भाषा | Updated: January 9, 2020 20:43 IST

अशोक चव्हाण ने भी वीडियो पर संज्ञान लेते हुए बुधवार को पाटिल से फोन पर बात की और कहा कि उनके इस व्यवहार ने ‘‘उनके दिल को छू लिया है।’’

Open in App

महाराष्ट्र के उस व्यक्ति की हर ओर तारीफ हो रही है जिसने अपनी नयी कार पर देवी लक्ष्मी के प्रतीक के रूप में दो साल की अपनी बेटी के पैरों की छाप लगाई है। सोशल मीडिया के यूजरों समेत राज्य के मंत्री अशोक चव्हाण ने भी व्यक्ति की प्रशंसा की है। 

कोल्हापुर के रहने वाले नागेश पाटिल ने नयी कार खरीदने के बाद उसकी ‘पूजा’ की और अपनी दो साल की बेटी के पैरों को ‘कुमकुम’ में डुबोकर उसके पैरों की छाप कार के बोनट पर लगाई। पाटिल पुणे में एक निजी कंपनी में चालक के रूप में काम करते हैं। उनकी दो बेटियां हैं। 

उन्होंने बाद में ट्विटर पर इसका वीडियो पोस्ट किया। यह वीडियो जल्द ही वायरल हो गया और अनेक सोशल मीडिया यूजरों ने पाटिल के इस व्यवहार की तारीफ की। 

चव्हाण ने भी वीडियो पर संज्ञान लेते हुए बुधवार को पाटिल से फोन पर बात की और कहा कि उनके इस व्यवहार ने ‘‘उनके दिल को छू लिया है।’’ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री ने पाटिल और उनकी बेटी से मिलने की इच्छा भी जताई।

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला