लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकट के बीच पीपल बाबा का 'पेड़ लगाओ अभियान' जारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 20, 2020 18:36 IST

देश के 202 जिलों और 18 राज्यों में 2 करोड़ से ज्यादा पेड़ लगा चुके पीपल बाबा की टीम का कोरोना महामारी के आने के बाद भी वृक्षारोपण का कार्य निरंतर जारी था लेकिन बीच में पेड़ों की सप्लाइ बाधित होने पर कार्य रुकने की संभावना बढ़ने लगी थी।

Open in App
ठळक मुद्देआज भारत सहित दुनियाभर में कोरोना महामारी का प्रकोप जारी है| स महामारी का प्रकोप दुनिया के 187 देशों तक फैल चुका है।

नई दिल्ली: आज भारत सहित दुनियाभर में कोरोना महामारी का प्रकोप जारी है| इसी बीच देश ने नामी पर्यावरणकर्मी प्रेम परिवर्तन (जिन्हें लोग पीपल बाबा के नाम से जानते हैं) अपने पर्यावरण संवर्धन अभियान में लगे हुए हैं। 1977 से पेड़ लगाओ अभियान की शुरुआत करने वाले पीपल बाबा का सफ़र निर्बाध रूप से जारी है | कोरोना जैसी महामारी में सभी लोग जहाँ पर खुद को अलग करते हुए अपने घरों की चहरदिवारियों में कैद हैं वहीँ पीपल बाबा और उनकी टीम सोशल डिस्टैंसिंग को फॉलो करते हुए अपने पेड़ लगाओ अभियान में जुटी हुई है | पीपल बाबा बताते हैं कि जिंदगी का एक एक दिन अमूल्य है और हमें ईश्वर ने पेड़ लगनें और देश के पर्यावरण को बचाने की जिम्मेदारी दी है। उन्होंने कहा, 'मैं अपना कार्य करके अपनी जिम्मेदारी को निभाना चाहता हूं। इस महामारी में हमें पहले खुद को सुरक्षित करना है, खुद को सुरक्षित रखते हुए देश को सुरक्षित रखेने की जिम्मेदारी हर इंसान को निभानी है। लेकिन धरती पर बढ़ रहे ग्लोबल वार्मिंग और प्रदूषण से बचाने के लिए पेड़ लगाने का अभियान भी हमें जारी रखना है।

Give me Trees Trust (गिव मी ट्रीज ट्रस्ट) के संस्थापक मिस्टर प्रेम परिवर्तन (पीपल बाबा ) का कहना है कि कोरोना महामारी के दौर में लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं इस महामारी से बचने के लिए यह काफी महत्वपूर्ण है लेकिन इस समय हर एक नागरिक अगर सोशल डिस्टेंसिंग को फॉलो करते हुए अगर एक-एक पेड़ लगाये और कुछ दिनों तक देखभाल करे (कुछ दिन बाद बरसात भी शुरू हो जाएगी, इस समय पेड़ लगाया गया तो वो पेड़ आसानी से पकड लेगा ) तो आने वाले समय में भारत को स्वच्छ पर्यावरण देनें के दिशा में एक बड़ी पूजी का निर्माण हो सकता है |

उन्होंने कहना है कि लॉकडाउन लागू होनें से औधोगिक गतिविधियाँ कम या नहीं हो पा रही हैं इस वजह से प्रदूषण का स्तर भी कम हो रहा है अगर इस समय हम पेड़ लगाकर अगर अपने पर्यावरण को हरा भरा बना लेते हैं तो आनें वाले समय में औधोगिक गतिविधियों के शुरू होने पर भी पर्यावरण स्वच्छ मिलेगा क्युकि तैयार वृक्ष पर्यावरण की गंदगी को सोखकर वातावरण को शुद्ध कर देते हैं-इस संकट की घड़ी को पेड़ लगाकर एक अवसर में तब्दील कर लेना चाहिए |

कोरोना से लड़ने में पेड़ कैसे हैं सहायक

पीपल बाबा बताते हैं 'पेड़ अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। पेड़ लकड़ी, फल, फूल, औषधि, उद्योगों के लिए कच्चे माल का जरिया हैं। इसके साथ-साथ पेड़ अपने जीवन काल में लोगों को ऑक्सीजन देते हैं। उद्योगों से हमारे वातावरण में जो गंदगी (CO2) आती है उसे पेड़ अवशोषित करके बदले में ऑक्सीजन देते हैं। ये पेड़ भगवान शिव के साक्षात प्रतिबिम्ब हैं जो सृष्टि को बचानें के लिए बिष (जहर ) ग्रहण करते हैं।'

प्रशासन से मिल रही है मदद

देश के 202 जिलों और 18 राज्यों में 2 करोड़ से ज्यादा पेड़ लगा चुके पीपल बाबा की टीम का कोरोना महामारी के आने के बाद भी वृक्षारोपण का कार्य निरंतर जारी था लेकिन बीच में पेड़ों की सप्लाइ बाधित होने पर कार्य रुकने की संभावना बढ़ने लगी थी। चूंकि उनके ट्रस्ट के पेड़ों की सैप्लिंग हरिद्वार में है और इस समय उनके स्वयं सेवक दिल्ली एनसीआर में पेड़ लगाओ अभियान चला रहे हैं, पर लॉकडाउन 2.0 में पेड़ों की सप्लाइ समाप्त होने पर उन्होंने प्रशासन से हरिद्वार जाने की अनुमति मांगी। प्रशासन ने शुरू में अनुमति देने से इनकार किया था लेकिन पीपल बाबा नहीं रुके और अपनी बात को बड़े अधिकारियों तक ले गए। अंततः उनको अनुमति मिल गई।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीट-यूजी, 2026 परीक्षा रद्द होने पर सुपर-30 के संस्थापक आनंद कुमार ने जताया दुख, कहा- नीट की परीक्षा में पेपर लीक होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण

क्रिकेटBAN vs PAK 1st Test: बांग्लादेश ने ढाका में 104 रनों की जीत के साथ रचा इतिहास, पहलीबार पाकिस्तान को घरेलू मैदान में हराया

ज़रा हटकेVIRAL: गांव के बच्चों की ‘जुगाड़ू कार’ देख सचिन तेंदुलकर हुए खुश, वीडियो वायरल

भारतयूपी में स्कूल-कॉलेजों के 500 मीटर क्षेत्र में सिगरेट- तंबाकू नहीं बिकेगी! ये दायरा अब से नशा मुक्त घोषित

भारतबिहार के डीजीपी ने पुलिसकर्मियों को लगाई जमकर फटकार, कहा- वर्दी और रिवाल्वर धौंस दिखाने के लिए नहीं है

भारत अधिक खबरें

भारतVIDEO: दीया कुमारी, ब्रजेश पाठक और पुष्कर धामी ने मां कामाख्या के किए दर्शन

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने PM आवास के पास झुग्गीवासियों को हटाने की अनुमति दी

भारतपूजा स्थलों के पास स्थित 276 दुकानें सहित 717 खुदरा शराब दुकान बंद?, मुख्यमंत्री सी जोसफ विजय ने दिया आदेश

भारतपूजा स्थलों के पास स्थित 276 दुकानें सहित 717 खुदरा शराब दुकान बंद?, मुख्यमंत्री सी जोसफ विजय ने दिया आदेश

भारतसनातन ​​को खत्म किया जाना चाहिए?, सीएम विजय के सामने उदयनिधि स्टालिन बोले, वीडियो