लाइव न्यूज़ :

Paytm के फाउंडर विजय शेखर शर्मा पिछले महीने दिल्ली में हुए थे गिरफ्तार, फिर मिली जमानत, जानें पूरा मामला

By विनीत कुमार | Updated: March 13, 2022 12:49 IST

टीएम (Paytm) के फाउंडर और सीईओ विजय शेखर शर्मा को फरवरी में तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। बाद में उन्हें जमानत भी दे दी गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देदक्षिणी दिल्ली पुलिस ने 22 फरवरी को विजय शेखर शर्मा को गिरफ्तार किया था।तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में किए गए थे गिरफ्तार।दक्षिणी दिल्ली की डीसीपी की कार को मारी थी टक्कर, फिर अपनी कार लेकर भाग गए थे।

नई दिल्ली: पेटीएम (Paytm) के फाउंडर और सीईओ विजय शेखर शर्मा को पिछले महीने दक्षिणी दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बाद में उन्हें जमानत पर रिहा भी कर दिया गया था। सामने आई जानकारी के अनुसार विजय शेखर ने दरअसल अपनी तेज रफ्तार जगुआर लैंड रोवर कार से दक्षिणी दिल्ली की डीसीपी की कार को टक्कर मार दी थी। यही नहीं टक्कर मारने के बाद विजय शेखर शर्मा अपनी कार लेकर भाग गए थे। 

इसके बाद डीसीपी के ड्राइवर दीपक कुमार ने मामले में FIR दर्ज करवाई थी। हालांकि उस हादसे में किसी को कोई चोट नहीं लगी थी। विजय शेखर को तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में 22 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था।

गाड़ी के नंबर की मदद से विजय शेखर तक पहुंची पुलिस

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक गाड़ी का नंबर दीपक ने नोट कर लिया था। इसके बाद इसके सहारे मालिक की खोज की गई। जांच में यह पता चला की गाड़ी गुरुग्राम की एक कंपनी के नाम पर पंजीकृत था। इसके बाद ये बात सामने आई कि हादसे के समय ग्रेटर कैलाश पार्ट 2 में रहने वाले विजय शेखर शर्मा गाड़ी चला रहे थे। 

इसके बाद पुलिस ने विजय शेखर शर्मा को थाने बुलाया और गिरफ्तार कर लिया। हालांकि जमानती अपराध होने के चलते बाद में उन्हें जमानत दे दी गई थी। 

बताते चलें कि हाल में भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने डिजिटल भुगतान मंच पेटीएम पेमेंट्स बैंक में नजर आईं 'सामग्री निगरानी से जुड़ी चिंताओं' के बीच उसे नए खाते खोलने से रोक दिया है। 

आरबीआई ने शुक्रवार को एक बयान में पेटीएम पेमेंट्स बैंक को नए खाते खोलने से रोकने वाला आदेश जारी किया। उसने कहा, ‘आरबीआई ने अपने अधिकार क्षेत्र के तहत अन्य कानूनों के साथ-साथ बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 की धारा 35ए के तहत पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड को नए ग्राहकों के बैंक खाते पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने का निर्देश दिया है।’

टॅग्स :पेटीएमदिल्ली समाचारदिल्ली पुलिससड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?