लाइव न्यूज़ :

पवन कल्याण की पहली पत्नी रेनू देसाई ने तलाक के बारे में खुलासा किया, बताया क्यों टूटी शादी

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: June 17, 2024 15:51 IST

पवन कल्याण के एक प्रशंसक ने रेनू के एक इंस्टाग्राम पोस्ट पर टिप्पणी की थी। प्रशंसक ने उन पर अभिनेता से शादी के दौरान धैर्य न रखने का आरोप लगाया था। इस पर रेनू अपना आपा खो बैठीं।

Open in App
ठळक मुद्दे पवन कल्याण की पहली पत्नी रेनू देसाई ने अपने तलाक के बारे में खुलासा किया हैदोनों की शादी 2007 में हुई थी और 2012 में अलग हो गए थेकहा- यह वह नहीं थी जिसने शादी तोड़ी थी बल्कि यह पवन थे जिसने उन्हें छोड़ दिया था

नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के वर्तमान डिप्टी सीएम पवन कल्याण की पहली पत्नी रेनू देसाई ने अपने तलाक के बारे में खुलासा किया है। दोनों की शादी 2007 में हुई थी और 2012 में अलग हो गए थे। रेनू देसाई से तलाक लेने के बाद पवन कल्याण दो और शादियां कर चुके हैं। लेकिन पवन कल्याण के फैंस का एक वर्ग रेनू देसाई को अब तक तलाक के लिए जिम्मेदार ठहराता है। रेनू ट्रोल्स को नज़रअंदाज़ कर रही थीं लेकिन जबसे पवन कल्याण आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम बने तबसे ये चर्चा और बढ़ गई। यही कारण था कि रेनू देसाई को अपनी चुप्पी तोड़नी पड़ी।

दरअसल पवन कल्याण के एक प्रशंसक ने रेनू के एक इंस्टाग्राम पोस्ट पर टिप्पणी की थी। प्रशंसक ने उन पर अभिनेता से शादी के दौरान धैर्य न रखने का आरोप लगाया था। फैन ने लिखा कि आपको थोड़ा धैर्य रखना चाहिए था भाभी। शायद अब आपको उसकी कीमत का एहसास हो। लेकिन मुझे खुशी है कि बच्चे पवन कल्याण के साथ हैं। प्रशंसक ने बातें तेलुगु में लिखा। 

इस पर रेनू अपना आपा खो बैठी और कहा कि यह वह नहीं थी जिसने शादी तोड़ी थी बल्कि यह पवन थे जिसने उन्हें छोड़ दिया था। रेनू देसाई ने कहा कि यदि आपमें थोड़ी सी भी बुद्धि होती तो आप ऐसी मूर्खतापूर्ण टिप्पणी नहीं करते। पवन कल्याण ने मुझे छोड़ दिया और दूसरी शादी कर ली। कृपया ऐसी टिप्पणियों से बचें, ये केवल मुझे पीड़ा देती हैं। 

बता दें कि पवन कल्याण और रेनू देसाई की शादी से दो बच्चे हैं। उनका अकीरा नाम का एक बेटा है और  एक बेटी है जिसका नाम आध्या है। अकीरा पिछले कुछ समय से अपने पिता के साथ है। पवन कल्याण तेलुगु फिल्मों के सफल अभिनेता हैं और मार्च 2014 में यह जन सेना पार्टी बना कर राजनीति में आए। 

जन सेना पार्टी के नेता ने अब अन्ना लेज़नेवा से शादी कर ली है। हालांकि, पवन से अलग होने के बाद रेनू ने दोबारा शादी न करने का फैसला किया। आंध्र सरकार में अभिनय की दुनिया से राजनीति में आए पवन कल्याण को पंचायत राज एवं ग्रामीण विकास, पर्यावरण, वन और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग आवंटित किए गए हैं। जनसेना प्रमुख पवन कल्याण ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं वाईएसआर कांग्रेस नेता वांगा गीता को 70,000 से अधिक मत के अंतर से हराकर पिथापुरम विधानसभा सीट पर जीत हासिल की थी।

टॅग्स :आंध्र प्रदेशतेलगु देशम पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्टशादीशुदा नेवी कर्मचारी ने की प्रेमिका की हत्या, शव के 3 टुकड़े किए, एक टुकड़ा फ्रीज़र में रखा, दूसरा बिस्तर के नीचे छिपाया और एक टुकड़े को जला दिया

क्राइम अलर्टमाता-पिता के घर गई पत्नी?, नौसेना कर्मचारी रविंद्र ने प्रेमिका मौनिका को घर बुलाया, हत्या कर शव टुकड़े-टुकड़े कर आधा फ्रिज में और आधा बोरी में पैक कर फेंका?

क्रिकेट7वीं आईडीसीए महिला टी10 राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिपः 5 रन से विजेता, आंध्र प्रदेश ने दिल्ली को हराया

भारतआंध्र प्रदेश में भीषण बस हादसा: पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान, घायलों के लिए भी मदद की घोषणा, जानें पूरी डिटेल्स

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?