लाइव न्यूज़ :

Patna Power Cut: आज दिन में पटना के इन इलाकों में बत्ती रहेगी गुल, जानें किन हिस्सों में और कितने बजे से गायब रहेगी बिजली

By आजाद खान | Updated: April 14, 2022 09:00 IST

गर्मियां आते ही बिजली कटौती शुरू हो जाती है। ऐसे में लोग गर्मी से पंखा, कूलर और एसी का सहारा लेते हैं लेकिन यह सब भी पावर कट के आगे बेकार हो जाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआज पटना के कई इलाकों में दिन में बिजली गुल रहेगी। इससे लोगों को काफी परेशानी भी हो सकती है। जगह-जगह पर मेंटेनेंस के काम की वजह से यह दिक्कत होगी।

पटना:बिहार की राजधानी पटना के कई इलाकों में आज यानी गुरूवार को बिजली गुल रहेगी। गर्मियां आते ही बिजली कटौती की समस्या शुरू हो जाती है। ऐसे में लोगों के पास केवल बिजली ही गर्मी को काटने के लिए सहारा रहता है वह भी कटौती के कारण ठप हो जाती है। हालांकि इन इलाकों में यह कटौती ज्यादा देर के लिए नहीं होगी और जल्द ही आपके घर बिजली भी आ जाएगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि पावर शटडाउन के पटना के कौन-कौन से इलाके कब से कब तक प्रभावित रहेंगे।  नाला उड़ाही के लिए इन इलाकों में नहीं रहेगी बिजली

मामले में बोलते हुए विभागियों ने बताया कि जिन इलाकों में नाला उड़ाही का काम चलेगा वहां पर बत्ती गुल रहेगी। इस के कारण पटना के विष्णुपुरी फीडर से सुबह साढ़े 10 बजे से साढ़े 12 बजे तक बिजली की सप्लाई बंद रहेगी। ऐसे में शिवपुरी, चितकोहरा और अंबेडकर चौक इलाके प्रभावित रहेगी और यहां पर बिजली नहीं होगी। वहीं अशोक नगर के को-ऑपरेटिव फीडर से भी सुबह आठ से दस पावर सप्लाई बंद रहेगी जिससे आरएमएस कॉलोनी, राम लखन पथ, इंदिरा नगर रोड नंबर तीन, चार, पांच, बिग्रहपुर के लोगों को बिजली न होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 

मेंटेनेंस के वजह से इन इलाकों में बत्ती रहेगी गुल

बिजली विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, जिन इलाकों में आज मेंटेनेंस का काम चलेगा, वहां पर पावर कट सकती है। इसके कारण कुसुमपुर फीडर से सुबह 11 बजे से 12 बजे तक पावर सप्लाईप्रभावित रहेगी जिससे विश्वेश्वरैया नगर, जगदेव पथ और गोला रोड स्थित फार्मेसी रोड के आस पास के इलाकों में बिजली नहीं होने के कारण लोग परेशान हो सकते हैं। वहीं दीघा के बाटा फीडर से सुबह 11 बजे से 12 बजे तक पावर को कट किया जाएगा जिसके कारण रामजीचक, नासरीगंज, मिथिला कॉलोनी, बिस्कुट रोड और घुड़दौड़ रोड में आज तय समय तक लाइट नहीं रहेगी। 

आपको बता दें कि पावर की समस्या इस इलाके में भी दिखाई देगी। पुनाईचक फीडर के बोर्ड कॉलोनी ग्रिड से भी सुबह साढ़े सात से साढ़े आठ बजे तक बिजली को काट दिया जाएगा। इससे पुनाईचक, राजवंशी नगर रोड नंबर एक और दो, 40 सेक्टर क्वार्टर में पावर नहीं रहेगी। 

टॅग्स :बिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो