लाइव न्यूज़ :

Bihar: सीएम की सुरक्षा में भारी चूक, बख्तियारपुर में एक युवक ने नीतीश कुमार पर किया हमला, देखें वीडियो

By रुस्तम राणा | Updated: April 12, 2022 18:01 IST

पटना जिले के बख्तियारपुर में मुख्यमंत्री पर एक युवक ने पीछे से हमला कर दिया। जैसे ही युवक ने हमला किया, सुरक्षा गार्डों ने उसे पकड़ लिया।

Open in App

पटना:बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। पटना जिले के बख्तियारपुर में मुख्यमंत्री पर एक युवक ने पीछे से हमला कर दिया। जैसे ही युवक ने हमला किया, सुरक्षा गार्डों ने उसे पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि युवक ने सुरक्षाकर्मियों के साथ धक्का मुक्की भी की। इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।

वायरल हो रही फुटेज में हमला उस समय होता दिख रहा है जब मुख्यमंत्री एक स्थानीय अस्पताल के परिसर में राज्य के एक स्वतंत्रता सेनानी शीलभद्र याजी की प्रतिमा के समक्ष उन्हें श्रद्धांजलि देने वाले थे। युवक सिक्योरिटी को चकमा देते हुए तेजी से उन पर लपका और मुख्यमंत्री पर हाथ उठाते हुए दिखाई दिया। फिलहाल पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। 

बता दें कि योगी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर पटना लौटे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बख्तियारपुर में निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। यह उनका गृह क्षेत्र भी है। बता दें कि सीएम नीतीश कुमार पर इससे पहले भी हमला हो चुका है। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान मधुबनी में आयोजित चुनावी सभा के दौरान भी दर्शकदीर्घा में मौजूद शख्स ने सीएम नीतीश पर प्याज और ईंट से हमला कर दिया था। 

इससे पहले पटना जिले के बख्तियारपुर में मुख्यमंत्री पर एक युवक ने पीछे से हमला कर दिया था। जैसे ही युवक ने हमला किया, सुरक्षा गार्डों ने उसे पकड़ लिया था। सीएम पर ये हमला उस वक्त हुआ था जब मुख्यमंत्री एक स्थानीय अस्पताल के परिसर में राज्य के एक स्वतंत्रता सेनानी शीलभद्र याजी की प्रतिमा के समक्ष उन्हें श्रद्धांजलि देने वाले थे।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज