लाइव न्यूज़ :

Patiala violence: हिंसा के बाद लगा कर्फ्यू, शनिवार शाम 6 बजे तक रहेगा जारी, सीएम मान ने की उच्चस्तरीय बैठक

By रुस्तम राणा | Updated: April 29, 2022 19:27 IST

पटियाला में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए शुक्रवार शाम 7 बजे से शहर में कर्फ्यू लगाया गया है, जो कल शनिवार शाम 6 बजे तक जारी रहेगा।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस इंटेलिजेंस को पहले से थी सूचना, जिला पुलिस ने किया नजरअंदाजकानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शनिवार शाम 6 बजे तक लगाया गया कर्फ्यू

पटियाला: पटियाला में दो समूहों के बीच हुई हिंसा के बाद कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए शुक्रवार शाम 7 बजे से शहर में कर्फ्यू लगाया गया है, जो कल शनिवार शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने उच्चस्तरीय बैठक की है। बताया जा रहा है कि इस बैठक में यह जानकारी दी गई की पुलिस इंटेलिजेंस ने जिला पुलिस को जुलूस की जानकारी दी थी। लेकिन उन्होंने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। सूत्रों के मुताबिक पुलिस की इस लापरवाही पर कड़ा एक्शन लिया जा सकता है।

पंजाब के पटियाला शहर में शुक्रवार को उस समय तनाव बढ़ गया जब एक समूह के सदस्य जो खुद को शिवसेना (बाल ठाकरे) कहते हैं और खालिस्तान समर्थक कार्यकर्ता एक-दूसरे पर पत्थर फेंककर और तलवारें लहराकर आपस में भिड़ गए, जिसके बाद स्थिति को काबू करने के लिए पुलिस को हवा में गोलियां चलानी पड़ीं। बहराल स्थिति अभी काबू में है। 

आगे शहर में कानून-व्यवस्था न बिगड़े। इसके लिए शनिवार शाम तक कर्फ्यू लगाया गया है। दोनों समूह के बीच तनाव तब शुरू हुआ जब शिवसेना (बाल ठाकरे) द्वारा आयोजित खालिस्तान मुर्दाबाद मार्च का विरोध करने के लिए कट्टरपंथी सिख तत्व बड़ी संख्या में सामने आ गए। संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष हरीश सिंगला ने पटियाला के आर्य समाज चौक से काली मंदिर तक अलगाववादी विरोधी मार्च का नेतृत्व किया। 

नारेबाजी के बीच, सिंगला ने कहा: "शिवसेना कभी भी पंजाब या भारत में कहीं भी खालिस्तान नहीं बनने देगी।" उन्होंने यह भी कहा कि प्रतिबंधित सिख फॉर जस्टिस के संयोजक गुरपतवंत पन्नू ने 29 अप्रैल को खालिस्तान के स्थापना दिवस को चिह्नित करने के लिए आह्वान किया था।

टॅग्स :Patialaशिव सेनाभगवंत मानBhagwant Mann
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

क्राइम अलर्टकॉल सेंटर से 132 अरेस्ट, 1.07 करोड़ रुपये, 98 लैपटॉप, 229 मोबाइल और 19 वाहन बरामद, 300 से अधिक बैंक खातों से लेन-देन पर रोक, सबसे बड़े साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़

भारतशिवसेना विवाद: हम तारीख तय करेंगे, पहले आप अपने लोगों को मीडिया में जाने और गैर-जिम्मेदाराना बयान देने से रोकें, सुप्रीम कोर्ट सख्त, एकनाथ शिंदे-उद्धव ठाकरे गुट से नाराज?

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल