लाइव न्यूज़ :

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र में दो पक्षों के बीच विवाद के दौरान गोली चली, राहगीर की मौत

By भाषा | Updated: May 10, 2021 10:43 IST

Open in App

नोएडा, 10 मई ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र के एक गांव में सोमवार सुबह दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान गोलीबारी में एक राहगीर की मौत हो गई।

पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के थाना रबूपुरा क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के रहने वाले राहुल तथा दूसरे पक्ष सुबोध कपिल और कुशल पाल के बीच गाड़ी खरीदने को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान सुबोध ने देसी तमंचे से राहुल पर गोली चला दी। घटना में राहुल बच गया लेकिन गोली वहां से गुजर रहे राहगीर प्रवेश को लग गयी।

उन्होंने बताया कि प्रवेश को गंभीर हालत में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रवक्ता ने बताया कि इस संबंध में थाना रबूपुरा पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। सुबोध को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और बाकी आरोपियों के तलाश की जा रही है। सुबोध के पास से पुलिस ने देसी तमंचा, कारतूस तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज