लाइव न्यूज़ :

पार्थ चटर्जी को तुरंत मंत्रालय और पार्टी के सभी पदों से हटाया जाए, तृणमूल प्रवक्ता कुणाल घोष की मांग

By शिवेंद्र राय | Updated: July 28, 2022 10:53 IST

घोटाले के आरोपों में घिरे बंगाल के कैबिनेट मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के नेता पार्थ चटर्जी पर तृणमूल कांग्रेस बड़ा फैसला ले सकती है। पार्टी की छवि बिगड़ते देख अब तृणमूल कांग्रेस के अंदर से ही पार्थ चटर्जी के खिलाफ विरोध के स्वर उभरने लगे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपार्थ चटर्जी पर हमलावर हुए तृणमूल प्रवक्ता कुणाल घोषकुणाल घोष ने पार्थ चटर्जी को मंत्री पद से हटाने की मांग कीममता बनर्जी इस मुद्दे पर जल्द ही बैठक करने वाली हैं

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में शिक्षक बहाली प्रक्रिया में घोटाले के आरोपों में घिरे कैबिनेट मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के नेता पार्थ चटर्जी के खिलाफ अब पार्टी के अंदर से ही विरोध की आवाजें उठने लगी हैं। तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा है कि पार्थ चटर्जी को तुरंत मंत्रालय और पार्टी के सभी पदों से हटाया जाना चाहिए। कुणाल घोष ने कहा कि घोटाले के आरोपों में घिरे पार्थ चटर्जी को पार्टी से भी निकाला जाना चाहिए। इतना ही नहीं कुणाल घोष ने कहा कि अगर पार्टी को लगता है कि मेरा बयान गलत है तो पार्टी को मुझे हटाने का पूरा अधिकार है। मैं हमेशा टीएमसी का सिपाही रहूंगा। खबर है कि पार्थ चटर्जी पर तृणमूल कांग्रेस जल्द ही बड़ा फैसला ले सकती है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी इस मुद्दे पर जल्द ही बैठक करने वाली हैं। पार्थ चटर्जी को अपने मंत्रीपद और  पार्टी की सदस्यता से हाथ धोना पड़ सकता है।

पार्थ चटर्जी की करीबी के घर से मिला पैसों का पहाड़

पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के दो घरों से करीब 50 करोड़ नकद और पांच किलो सोना बरामद हुआ है। शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच कर रही ईडी ने अर्पिता मुखर्जी को 23 जुलाई को गिरफ्तार किया गया है। लगातार छापे मार रही प्रवर्तन निदेशालय की टीम को पांच दिन पहले अर्पिता के फ्लैट से 21 करोड़ कैश और तमाम कीमती सामान मिले थे। इसके बाद 27 जुलाई को भी अर्पिता के दूसरे ठिकाने से लगभग 30 करोड़ रूपये और 5 किलो सोना बरामद हुआ था। अर्पिता के घर में ये पैसे टॉयलेट में छुपा कर रखे गए थे।

बता दें कि पार्थ चटर्जी ममता सरकार में वाणिज्य और उद्योग, संसदीय मामलों, सूचना प्रौद्योगिकी और इलेक्ट्रॉनिक्स, सार्वजनिक उद्यम और औद्योगिक पुनर्निर्माण मंत्री हैं। विवादों में घिरे विवादों में घिरे मंत्री पार्थ चटर्जी के लिए तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष पहले ही कह चुके हैं कि वे हम सभी के लिए अपमान और शर्मिंदगी लेकर आए हैं। 

टॅग्स :Partha Chatterjeeप्रवर्तन निदेशालयEDMamta BanerjeeTrinamool Congress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब