लाइव न्यूज़ :

मुंबई धमाकों के मास्टरमांइड अबू सलेम की शादी के लिए दी गई अर्जी खारिज, मांगी थी पैरोल

By भारती द्विवेदी | Updated: April 21, 2018 12:21 IST

हिना अबू सलेम से 20 साल छोटी हैं। एस. हुसैन जैदी की किताब 'मैं अबु सलेम बोल रहा हूं' के मुताबिक, इनदोनों ने लखनऊ जाते हुए चलती ट्रेन में निकाह कर लिया था।

Open in App

नई दिल्ली, 21 अप्रैल:  साल 1993 में मुंबई हुए सिलसिलवार धमाकों के मास्टरमांइड माफिया अबू सलेम की शादी के लिए 45 दिन की पैरोल मांगी थी, जो कि खारिज कर दी गई है। नवी मुंबई कमीश्नर ने अबू सलेम के पैरोल को खारिज किया है। खत के साथ ही अबू सलेम का पूरा बैकग्राउंड भी भेजा गया था। अपनी शादी के लिए अबू सलेम ने पिछले साल टाडा कोर्ट से शादी करने की इजाजत मांगी थी। वहीं हिना ने भी कोर्ट में आवेदन देकर कहा था कि उसने और अबू ने 2014 में ही निकाह कर लिया था। अब वो दोनों आधिकारिक तौर पर शादी करना चाहते हैं।

खबर के अनुसार अबू मुंबई की रहने वाली सैय्यद बहार कौसर उर्फ हिना से स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी करना चाहता है। उसके द्वारा भेजे गए खत में लिखा है कि वह पिछले 12 साल, तीन महीने और चौदह दिनों से जेल में है। इस दौरान वह कभी किसी छुट्टी पर नहीं गया है। ये खत उसने कोंकण डिवीजन के डिवीजनल कमिश्नर को 27 मार्च को भेजा था। अबू ने खत में लिखा है कि वह शादी तक 45 दिन तक मुम्ब्रा में हिना के घर पर रहेगा। सलेम की जमानत लेने वाले दो जमानतदार मोहम्म्द सलीम अब्दुल रज़ाक मेमन और मोहम्मद रफ़ीक सैय्यद हैं। उनका दावा है कि वह अबू सलेम के कजिन हैं। हिना, उसकी मां और रफ़ीक सैय्यद ने मुम्ब्रा पुलिस थाने में गुरुवार और शुक्रवार को अपने बयान दर्ज करवाए हैं। 

अबू इससे पहले दो शादियां कर चुके हैं। अबू की पहली शादी समीरा से हुई थी, जिसे वो तलाक दे चुका है। दूसरी बार अबू सलेम बॉलीवुड एक्ट्रेस मोनिका बेदी के प्यार में पड़ा और मीडिया रिपोर्ट्स के मुातिबक दोनों ने शादी की थी। हालांकि मोनिका और सलेम ने इसे सार्वजनिक तौर पर स्वीकार नहीं किया था। मोनिका बेदी ने कई इंटरव्यू में अबू सलेम से प्यार की बात कबूल की थी लेकिन खुले तौर पर शादी को नहीं स्वीकार।

टॅग्स :मुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह