लाइव न्यूज़ :

18 नवंबर से 13 दिसंबर तक चलेगा संसद का शीतकालीन सत्र, मोदी सरकार बना सकती है ये दो अहम कानून

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 21, 2019 12:00 IST

नरेन्द्र मोदी सरकार आगामी सत्र में अनेक विधेयक लाने के साथ ही दो महत्वपूर्ण अध्यादेशों को कानून बनाने की योजना पर काम कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले दो वर्षों में शीतकालीन सत्र 21 नवंबर को शुरू हुआ था और जनवरी के पहले सप्ताह तक चला था।आगामी शीतकालीन सत्र का ऐलान सीसीपीए की बैठक के बाद किया गया है।

संसद का शीतकालीन सत्र 18 नवंबर से शुरू होकर 13 दिसंबर तक चलेगा। मंत्रिमंडल की संसदीय मामलों की समिति (सीसीपीए) की बैठक के बाद ये ऐलान किया गया है। यह सत्र मोदी सरकार के लिए काफी अहम होने वाला है। केन्द्र सरकार इस सत्र में दो महत्वपूर्ण अध्यादेशों को कानून बनाने की पूरी कोशिश करेगी। 

पिछले दो वर्षों में शीतकालीन सत्र 21 नवंबर को शुरू हुआ था और जनवरी के पहले सप्ताह तक चला था। सरकार आगामी सत्र में अनेक विधेयक लाने के साथ ही दो महत्वपूर्ण अध्यादेशों को कानून बनाने की योजना पर काम कर रही है। एक अध्यादेश सितंबर में आयकर अधिनियम, 1961 और वित्त अधिनियम, 2019 में संशोधन के लिए जारी किया गया था।

सरकार ने अर्थव्यवस्था की सुस्ती को कम करने और इसे रफ्तार देने के लिए नयी तथा घरेलू निर्माण इकाइयों के लिए कॉर्पोरेट कर की दर कम की है। दूसरा अध्यादेश भी सितंबर में जारी किया गया था जो ई-सिगरेटों और इसी तरह के उपकरणों की बिक्री, निर्माण तथा भंडारण पर प्रतिबंध से संबंधित है। 

टॅग्स :संसद शीतकालीन सत्रसंसद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलोकतंत्र को साहसी और जीवंत संसद चाहिए

भारतWomen’s Reservation Bill: नारी वंदन बिल... एक अधूरी उम्मीद

भारतलोकतंत्र में टकराव नहीं, सहयोग से आगे बढ़ता है देश

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सके विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज