लाइव न्यूज़ :

18 जुलाई से शुरू होगा संसद का मॉनसून सत्र, अब 22 भाषाओं में सांसद कह सकेंगे मन की बात

By भारती द्विवेदी | Updated: July 11, 2018 19:59 IST

राज्यसभा में इससे पहले 12 भाषाओं में ट्रांसलेटर की सुविधा थी। पांच भाषाओं जैसे मैथिली, मणिपुरी, मराठी, बोड़ो और नेपाली के लिए लोकसभा के ट्रांसलेटर को नियुक्त किया गया है।

Open in App

नई दिल्ली, 11 जुलाई: 18 जुलाई से राज्यसभा का मॉनसून सत्र शुरू होने जा रहा है। इस बार सत्र के दौरान राज्यसभा सांसद 22 भाषाओं में सवाल-जवाब कर पाएंगे। हालांकि ये सुविधा पहले से कुछ भाषाओं में ही थी लेकिन अब ये 22 भाषाओं के लिए है। पहले जारी से सुविधा में अब पांच और भाषाओं को जोड़ दिया गया है। पांच जोड़ गए भाषाओं में डोगरी, कश्मीरी, कोंकणी, संथाली और सिंधी शमिल है। 

राज्यसभा में 22 भाषाओं में बात करने की सुविधा का श्रेय सभापति एम वेंकैया नायडू को जाता है। वेंकैया नायडू के द्वारा ट्रांसलेटर  के नए पैनल को प्रशिक्षण के बाद मिले प्रमाणपत्र के बाद ये संभव हो पाया है। सभापति नायडू ने कहा, ‘मैं हमेशा महसूस करता था कि मातृभाषा के जरिये आप बिना किसी रुकावट अपनी भावना और विचारों को व्यक्त कर सकते हैं।’ नायडू ने जब सभापति का पद संभाला था, तभी उन्होंने कहा था कि संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल सभी 22 भाषाओं में सांसदों को बोलने की व्यवस्था की जाएगी ताकि वो अपनी बातों को और बेहतर तरीके से रख सकें।

उपराष्ट्रपति ने बहुभाषा सेटिंग के जरिये कहा कि सदस्यों को भाषा की समस्या के कारण दूसरों के मुकाबले खुद को हीन और असमर्थ नहीं समझना चाहिए। राज्यसभा में इससे पहले 12 भाषाओं में ट्रांसलेटर की सुविधा थी। पांच भाषाओं जैसे मैथिली, मणिपुरी, मराठी, बोड़ो और नेपाली के लिए लोकसभा के ट्रांसलेटर को नियुक्त किया गया है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :राज्य सभावेंकैंया नायडू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराज्यसभा में बहुमत आंकड़े 163 और NDA के पास 149 सांसद?, बंगाल-असम जीत के बाद भी निकट भविष्य में दो-तिहाई बहुमत हासिल होने की संभावना नहीं?

भारतपंजाब के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के खिलाफ FIR दर्ज, AAP छोड़कर हाल ही में BJP में हुए थे शामिल

भारतक्या राघव चड्ढा समेत 7 बाग़ी सांसद गंवा सकते हैं अपनी राज्यसभा सीटें? कानूनी पेचीदगियों के बीच AAP ने उन्हें हटाने की मांग की

भारतआप के 7 सांसद और राज्यसभा में बहुमत से 18 सीट दूर NDA?, पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 पर क्या होगा असर

भारतAAP को बड़ा झटका देते हुए राघव चड्ढा, संदीप पाठक, अशोक मित्तल बीजेपी में शामिल हुए, नितिन नबीन ने आप के बाग़ी सांसदों का मुँह मीठा कराया

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो