लाइव न्यूज़ :

Parliament news: लोकसभा अध्यक्ष बिरला पर राहुल गांधी ने लगाए आरोप, तमिलनाडु का अधिकार छीना, तमिल भाषा पर आक्रमण

By भाषा | Updated: March 17, 2020 20:36 IST

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया, ‘‘ कल मैंने सवाल किया था कि जानबूझकर कर्ज अदायगी नहीं करने वाले 50 चूककर्ताओं के नाम बताए जाएं। फिर मुझे दूसरा पूरक प्रश्न पूछने नहीं दिया गया जो मेरे हक बनता था। मेरा हक छीना गया। मगर आज स्पीकर जी ने तमिलनाडु का हक छीना।’’

Open in App
ठळक मुद्देसदन में भाषा की बात हो रही थी और तमिलनाडु के सांसद अपनी भाषा को लेकर सवाल पूछना चाहते थे।तमिल उनका इतिहास है, दिल है, डीएनए है। उसके बार में वे सवाल पूछना चाहते थे।

नई दिल्लीः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा में मंगलवार को हिंदी भाषा के संदर्भ में द्रमुक सदस्यों को पूरक प्रश्न पूछने की अनुमति नहीं मिलने को लेकर आरोप लगाया कि अध्यक्ष ओम बिरला ने तमिलनाडु का अधिकार छीना।

उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि तमिलनाडु के सदस्यों को पूरक प्रश्न पूछने का मौका नहीं दिया जाना तमिल लोगों और तमिलभाषियों एवं तमिल भाषा पर आक्रमण है। गांधी ने संसद परिसर में संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया, ‘‘ कल मैंने सवाल किया था कि जानबूझकर कर्ज अदायगी नहीं करने वाले 50 चूककर्ताओं के नाम बताए जाएं। फिर मुझे दूसरा पूरक प्रश्न पूछने नहीं दिया गया जो मेरे हक बनता था। मेरा हक छीना गया। मगर आज स्पीकर जी ने तमिलनाडु का हक छीना।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ सदन में भाषा की बात हो रही थी और तमिलनाडु के सांसद अपनी भाषा को लेकर सवाल पूछना चाहते थे। तमिल उनका इतिहास है, दिल है, डीएनए है। उसके बार में वे सवाल पूछना चाहते थे। लेकिन लोकसभा अध्यक्ष ने सवाल पूछने नहीं दिया।’’

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया, ‘‘आज तमिल भाषी लोगों और उनकी भाषा पर आक्रमण हुआ। यह अस्वीकार्य है।’’ दरअसल, लोकसभा में हिंदी भाषा को लेकर पूरक प्रश्न पूछने की मांग करते हुए द्रमुक के सदस्यों ने मंगलवार को हंगामा किया और अनुमति नहीं मिलने पर उन्होंने और सहयोगी कांग्रेस एवं राकांपा के सदस्यों ने सदन से वाकआउट किया। सदन में द्रमुक सदस्यों और केरल से कांग्रेस के कुछ सदस्यों के हंगामे के बीच राहुल गांधी खड़े हुए और कहा कि यह मुद्दा तमिलनाडु के दिल से जुड़ा है और पूरक प्रश्न पूछने का मौका मिलना चाहिए। 

हिंदी भाषा पर पूरक प्रश्न पूछने की अनुमति नहीं मिलने पर द्रमुक, कांग्रेस और राकांपा का लोकसभा से वाकआउट

लोकसभा में हिंदी भाषा को लेकर पूरक प्रश्न पूछने की मांग करते हुए द्रमुक के सदस्यों ने मंगलवार को हंगामा किया और अनुमति नहीं मिलने पर उन्होंने और सहयोगी कांग्रेस एवं राकांपा के सदस्यों ने सदन से वाकआउट किया। भाजपा सदस्य अरविंद शर्मा के राजभाषा से संबंधित पूरक प्रश्न पूछे जाने के बाद द्रमुक सदस्यों ने इसी विषय पर पूरक प्रश्न पूछने की मांग की, हालांकि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अगला प्रश्न पूछने के लिए संबंधित सदस्य का नाम पुकारा।

इसके बाद द्रमुक के सदस्य हंगामा करने लगे। इस पर अध्यक्ष बिरला ने कहा कि द्रमुक सदस्य कनिमोई को पूरक प्रश्न पूछने (एससी-एसटी अत्याचार निवारक कानून पर) का मौका दिया गया है। सदन में द्रमुक नेता टी आर बालू ने कहा कि उन्होंने हिंदी भाषा से जुड़े प्रश्न को लेकर नोटिस दे रखा है।

द्रमुक सदस्यों और केरल से कांग्रेस के कुछ सदस्यों के हंगामे बीच पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी खड़े हुए और कहा कि यह मुद्दा तमिलनाडु के दिल से जुड़ा है और पूरक प्रश्न पूछने का मौका मिलना चाहिए। इसके बाद कांग्रेस, द्रमुक और राकांपा के सदस्यों ने सदन से वाकआउट किया। इससे पहले पूरक प्रश्न पूछते हुए अरविंद शर्मा ने हिंदी को ‘राष्ट्रभाषा’ का दर्जा दिये जाने की मांग की। इसके जवाब में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि हिंदी को किसी राज्य पर थोपा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से हिंदी को बढ़ावा देने के लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है। 

टॅग्स :संसदओम बिरलाराहुल गांधीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)तमिलनाडुडीएमके
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह