लाइव न्यूज़ :

Parliament Monsoon Session: मणिपुर हिंसा को लेकर सदन में हंगामा, आप सांसद संजय सिंह पूरे मानसून सत्र के लिए राज्यसभा से निलंबित

By अंजली चौहान | Updated: July 24, 2023 13:29 IST

आम आदमी पार्टी के सदस्य संजय सिंह को "सभापति के निर्देशों का बार-बार उल्लंघन करने" के लिए संसद के शेष मानसून सत्र के लिए सोमवार को राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देसदन में विपक्ष का हंगामा संजय सिंह हुए निलंबित मणिपुर मुद्दे को लेकर सदन में विपक्ष का हंगामा

नई दिल्ली: मणिपुर में हो रही जातीय हिंसा को लेकर संसद के मानसून सत्र में जोरदार हंगामा हुआ है। सोमवार को दोनों सदनों में विपक्षी नेताओं द्वारा मणिपुर मुद्दे को लेकर हंगामे के कारण सदन की कार्रवाई बाधित होने की सूचना है।

इस बीच, राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने आम आदमी पार्टी के नेता और सांसद संजय सिंह को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया है।

ये कार्रवाई सभापति ने इसलिए कि क्योंकि संजय सिंह पर आरोप है कि उन्होंने सभापति के निर्देशों का बार-बार उल्लंघन करने का काम किया। ऐसे में अब से लेकर पूरे मानसून सत्र तक संजय सिंह राज्यसभा की बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगे। 

बताया जा रहा है कि संजय सिंह के निलंबन का प्रस्ताव केंद्रीय मंत्री और सदन के नेता पीयूष गोयल ने पेश किया। गौरतलब है कि उपराष्ट्रपति और सभापति जगदीप धनखड़ ने प्रस्ताव के लिए सदन की मंजूरी मांगी और कहा, "संजय सिंह को सभापति के निर्देशों का बार-बार उल्लंघन करने के लिए निलंबित किया जा रहा है।

मणिपुर मुद्दे पर सदन में विपक्ष के विरोध के दौरान आप सांसद को मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया था। धनखड़ ने पिछले हफ्ते संजय सिंह को चेतावनी देते हुए कहा था कि दिल्ली में सेवाओं पर नियंत्रण के लिए केंद्र के अध्यादेश को बदलने के लिए प्रस्तावित विधेयक का बार-बार विरोध करने के बाद उन्हें आप सदस्य का नाम लेने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

आप सदस्यों से बार-बार अपनी सीट लेने का आग्रह करने के बाद धनखड़ ने आप सदस्य को आगाह किया था। 

दरअसल, आप विपक्षी दलों में शामिल है और मणिपुर की स्थिति पर संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बयान देने और इस मुद्दे पर विस्तृत चर्चा की मांग कर रही है। सरकार ने कहा था कि वह मणिपुर की स्थिति पर चर्चा करने के लिए तैयार है। 

संजय सिंह के निलंबन पर बोली 'आप'

आण आदमी पार्टी के सांसद के निलंबित होने पर उनकी पार्टी के नेता और दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अगर सच्चाई के लिए आवाज उठाने पर संजय सिंह को निलंबित किया जाता है तो हम परेशान नहीं होंगे। हमारी कानूनी टीम इस मामले को देखेगी लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है। 

बता दें कि राज्यसभा सभापति ने संजय सिंह को निलंबित करने के बाद सदन की कार्रवाई को दोपहर 2 बजे किए स्थगित कर दिया क्योंकि विपक्षी दल हंगामा कर रहे थे।

टॅग्स :संसद मॉनसून सत्रसंजय सिंहआम आदमी पार्टीमणिपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविधानसभा चुनाव 2027ः गुजरात, गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश पर बीजेपी की नजर, अभी 5 राज्य में भाजपा की सरकार?

भारत'राघव चड्ढा गद्दार हैं': AAP कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद के खार स्थित आवास के बाहर किया प्रदर्शन, VIDEO

भारतक्या राघव चड्ढा समेत 7 बाग़ी सांसद गंवा सकते हैं अपनी राज्यसभा सीटें? कानूनी पेचीदगियों के बीच AAP ने उन्हें हटाने की मांग की

भारतभाजपा में शामिल होने के बाद पंजाब पुलिस ने हटाई हरभजन सिंह की सुरक्षा

भारतBJP में शामिल होने के बाद आप सांसदों के खिलाफ प्रदर्शनों में दीवारों पर 'गद्दार' के भित्तिचित्र और फाड़े गए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज