लाइव न्यूज़ :

Parliament monsoon session updates: लोकसभा की बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, सत्र के दौरान 17 बैठक हुईं, जिनमें 44 घंटे 15 मिनट कामकाज हुआ, 22 विधेयक पारित, जानें बड़ी बातें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 11, 2023 14:05 IST

Parliament monsoon session updates: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने निचले सदन की कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने की घोषणा से पहले बताया कि सत्र के दौरान 17 बैठक हुईं जिनमें 44 घंटे 15 मिनट कामकाज हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देमानसून सत्र में कार्य उत्पादकता 45 प्रतिशत रही।20 सरकारी विधेयक पेश हुए और 22 विधेयक पारित हुए।50 तारांकित प्रश्नों के मौखिक उत्तर दिये गए।

Parliament monsoon session updates: लोकसभा की बैठक शुक्रवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। मणिपुर मुद्दे सहित कुछ अन्य विषयों पर विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण मानसून सत्र के दौरान कामकाज बाधित रहा।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने निचले सदन की कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने की घोषणा से पहले बताया कि सत्र के दौरान 17 बैठक हुईं जिनमें 44 घंटे 15 मिनट कामकाज हुआ। उन्होंने कहा कि मानसून सत्र में कार्य उत्पादकता 45 प्रतिशत रही।

बिरला ने कहा कि सत्र के दौरान लोकसभा में कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया और इस पर 19 घंटे 59 मिनट चर्चा हुई तथा 60 सदस्यों ने इसमें हिस्सा लिया। यह प्रस्ताव अस्वीकृत हो गया। बिरला ने बताया कि सत्र के दौरान 20 सरकारी विधेयक पेश हुए और 22 विधेयक पारित हुए। इसमें 50 तारांकित प्रश्नों के मौखिक उत्तर दिये गए।

अध्यक्ष के अनुसार संसद की स्थायी समितियों ने 65 प्रतिवेदन प्रस्तुत किये। संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हुआ था। सदन में इस दौरान प्रधानमत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और केंद्र सरकार के कई अन्य मंत्री मौजूद थे। विपक्षी दलों के अधिकतर सदस्य सदन में मौजूद नहीं थे।

टॅग्स :संसद मॉनसून सत्रओम बिरलानरेंद्र मोदीअधीर रंजन चौधरीलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024BJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार