लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के साये में चलेगा संसद का सत्र, 200 सांसदों की उम्र 65 वर्ष से है ज्यादा

By हरीश गुप्ता | Updated: September 9, 2020 07:10 IST

संसद का सत्र 14 सितंबर से शुरू होने जा रहा है. कोविड-19 को देखते हुए इसके लिए तैयारी भी जारी है. हालांकि कई सांसदों ने चिंता भी जताई है. लोकसभा में 130 सांसद 65 वर्ष से ज्यादा उम्र के हैं.

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के साये में संसद सत्र के लिए तैयारी जारी, 14 सितंबर से है सत्रकई वरिष्ठ सांसदों ने जताई है चिंता, लोकसभा में 130 सांसद 65 वर्ष से ज्यादा उम्र के हैं और 30 की उम्र 75 वर्ष से ज्यादा है

संसद के 14 सितंबर से शुरू होने वाले सत्र पर कोविड-19 महामारी का साया मंडरा रहा है. कई वरिष्ठ सांसदों ने दो हफ्तों के लिए 2000 लोगों के एक स्थान पर जमा होने को लेकर चिंता जताई है. सबसे चिंताजनक बात यह है कि इनमें 200 सांसदों की उम्र 65 वर्ष से अधिक है. राज्यसभा के 240 में से 97 सांसदों की उम्र 65 वर्ष है.

इनमें दो की उम्र 80 वर्ष से ज्यादा है. इनमें डॉ. मनमोहन सिंह (87), ए.के. एंटोनी (82) शामिल हैं. राज्यसभा की आधिकारिक वेबसाइट पर डाले गए डाटा के मुताबिक राज्यसभा के सांसदों की औसत उम्र 63.3 है.

लोकसभा में 130 सांसद 65 वर्ष से ज्यादा उम्र के हैं और 30 सांसदों की उम्र 75 वर्ष से ज्यादा है. एक सांसद की उम्र 90 वर्ष है. रोचक बात यह है कि 2011 के जनसंख्या आंकड़ों के अुनसार नागरिकों की औसत उम्र 27.8 वर्ष है.

वैसे, मामला गंभीर इसलिए भी है कि 7 केंद्रीय मंत्री और 3 दर्जन सांसद कोविड-19 से संक्रमित हैं. कुछ ने इस महामारी के कारण अपने परिजनों को गंवाया है, इसलिए वे यात्रा करने को लेकर भयभीत हैं. लेकिन, अच्छी बात यह संसद में प्रवेश करने वाले सभी लोगों की कोविड जांच होगी. निगेटिव रिपोर्ट आने पर ही सदन में प्रवेश दिया जाएगा.

हालांकि, 2000 लोगों, जिनमें सुरक्षाकर्मी, कर्मचारी, पत्रकार शामिल हैं, की 2 हफ्तों तक निगरानी करना सुरक्षाकर्मियों के लिए मुश्किल काम होगा.

मोदी सरकार के एक मंत्री ने नाम न बताने की शर्त पर 'लोकमत' समाचार को जानकारी दी कि संसद भवन का एयरकंडीशनर पुराना और स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो चुका है. मास्क और सुरक्षित दूरी से कुछ नहीं हो पाएगा. कुछ सदस्यों ने पत्र लिखकर पीठासीन अधिकारियों को अपनी स्वास्थ्य समस्याओं से अवगत करवाया है.

टॅग्स :कोरोना वायरससंसद मॉनसून सत्रमनमोहन सिंहकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

कारोबार1 फरवरी को 9वां बजट पेश कर नया रिकॉर्ड बनाएंगी सीतारमण?, पूर्व पीएम देसाई पेश कर चुके हैं 10 बजट, स्वतंत्र भारत में बजट पेश करने से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य

कारोबार11 वर्षों में 20 लाख से अधिक लंबित पदोन्नतियों को मंजूरी?, 2004 से 2014 की अवधि में 7.22 लाख नियुक्तियां और 2014 के बाद से संख्या बढ़कर 10.96 लाख

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो