लाइव न्यूज़ :

संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक; जाली आधार कार्ड के जरिए प्रवेश की कोशिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

By अंजली चौहान | Updated: June 7, 2024 09:11 IST

Parliament Security Breach: हाल ही में सीआरपीएफ और दिल्ली पुलिस की टुकड़ियों को हटाकर सीआईएसएफ ने संसद परिसर की पूरी सुरक्षा अपने हाथ में ले ली है।

Open in App

Parliament Security Breach:संसद भवन में गैरकानूनी रूप से सेंध लगाने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, तीन आरोपियों ने जाली आधार कार्ड का उपयोग कर संसद भवन में घुसने का प्रयास किया जिन्हें सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया है। दिल्ली पुलिस ने तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान कासिम, मोनिस और सोएब के रूप में हुई है, उन पर जालसाजी और धोखाधड़ी से संबंधित भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं। गौरतलब है कि घटनी बीते गुरुवार की है जब सदन में प्रवेश करने के लिए उन्होंने जाली आधार कार्ड का उपयोग किया लेकिन सीआईएसएफ कर्मियों उन्हें पहचान लिया।

कैसे हुई सुरक्षा में चूक?

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को नियमित सुरक्षा और पहचान जांच के दौरान संसद भवन के फ्लैप गेट प्रवेश पर सीआईएसएफ कर्मियों ने तीनों को रोका और हिरासत में लिया। आगे की जांच में सीआईएसएफ ने पाया कि उनके आधार कार्ड जाली थे। यह घटना सीआरपीएफ और दिल्ली पुलिस की टुकड़ियों की जगह सीआईएसएफ द्वारा संसद परिसर की पूरी सुरक्षा का जिम्मा संभालने के तुरंत बाद हुई।

गिरफ्तार किए गए तीनों व्यक्ति डीवी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड द्वारा नियोजित थे, जिसे संसद परिसर के अंदर सांसदों के लाउंज का निर्माण करने का ठेका दिया गया था।

आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज 

बता दें कि सीआईएसएफ ने व्यक्तियों को दिल्ली पुलिस को सौंप दिया, जिसने फिर एक एफआईआर दर्ज की और उन पर आईपीसी की धारा 465 (जालसाजी), 419 (छद्मवेश द्वारा धोखाधड़ी), 120 बी (आपराधिक साजिश), 471 (जाली दस्तावेज को असली के रूप में उपयोग करना) और 468 (धोखाधड़ी के उद्देश्य से जालसाजी) के तहत मामला दर्ज किया।

मालूम हो कि संसद परिसर में अनधिकृत प्रवेश के प्रयासों का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले, अनुचित तरीके से प्रवेश करने की कोशिश करने वाले लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 6 जून को दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने संसद परिसर के भीतर सुरक्षा उल्लंघन के संदिग्ध छह व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया।

टॅग्स :Parliament Houseदिल्ली पुलिसdelhi policeदिल्लीलोकसभा संसद बिलLok Sabha
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल