लाइव न्यूज़ :

मेरठ में पैदा हुए 'क्वारंटाइन' और 'सैनिटाइज़र', दुनिया को संदेश देने के लिए नवजात जुड़वा बच्चों के रखे अनोखे नाम

By अजीत कुमार सिंह | Updated: May 27, 2020 15:34 IST

मेरठ के एक दंपति ने अपने नवजात जुड़वा बच्चों के नाम क्वारंटाइन और सैनिटाइज़र रख दिये है. "आने वाला कल कोरोना वायरस से ना जूझे यही संदेश देने के लिए हमने अपने बच्चों के नाम क्वारंटाइन और सैनिटाइज़र रखे".

Open in App
ठळक मुद्देइसकी वजह से हमें जीवनभर सुरक्षा का अहसास रहेगा. हमें इससे बहतर नाम नहीं मिल सकते थे.धर्मेंद्र और वेणु की एक बड़ी बेटी भी है जिसका नाम मणि हैं. धर्मेंद्र और वेणु मेरठ के मोदीपुरम इलाके में रहते हैं. 

मेरठः बीते कुछ महीनों में दुनिया का हर इंसान इन नये शब्दों से ज़रूर परिचित हो गया है. जैसे कोरोना वायरस, सैनिटाइज़र और क्वारंटाइन.

कोरोनावायरस लंबे समय तक हमारे जीवन का हिस्सा रहने वाला है. कोरोना वायरस बचाव करने वाले मास्क और सैनिटाइज़र भी अब हमारी ज़िदंगी में शामिल हो चुके हैं. इस बीच मेरठ के एक दंपत्ति ने अपने नवजात जुड़वा बच्चों के नाम ही क्वारंटाइन और सैनिटाइज़र रख दिये है. 

क्यों रखे बच्चों के नाम क्वारंटाइन और सैनिटाइज़र !

जब बच्चों की मां वेणु से पूछा गया कि उन्होंने अपने नवजात बच्चों के ऐसे नाम क्यों रखे तो, 'क्वारंटाइन' और 'सैनिटाइज़र' की मां कहती हैं "आज कल आप देख ही रहे हैं कि कोरोना का प्रकोप कितना ज्यादा बढ़ रहा हैं. कोरोना वायरस से सेफ रहने के दो ही तरीके हैं.

एक तो अपने आप को सैनेटाइज़ रखना और दूसरा अपने आप को क्वारंटाइन रखना. अभी तक इसकी कोई दवाई तो बनी नहीं है, तो इससे सेफ रहने के बारे में सोच कर हमने यहीं नाम रख दिये". 'क्वारंटाइन' और 'सैनिटाइज़र' की मां वेणु का भी डिलीवरी से पहले कोविड 19 टेस्ट हुआ था. 

क्वारंटाइन और सैनिटाइज़र के पिता का क्या कहना है 

क्वारंटाइन और सैनिटाइज़र के पिता धर्मेंद्र कहते हैं "हमने डॉक्टर से भी सलाह ली. उनका भी कहना है कि आप मां और बच्चों की सुरक्षा चाहते हैं तो क्वारंटाइन में रहना करना पड़ेगा. तब हमें इसके महत्व का पता चला. हमें महसूस हुआ कि आज हम इससे जूझ रहे हैं, आने वाला कल इससे ना जूझे यही संदेश देने के लिए हमने अपने बच्चों के नाम क्वारंटाइन और सैनिटाइज़र रखा.

इसकी वजह से हमें जीवनभर सुरक्षा का अहसास रहेगा. हमें इससे बहतर नाम नहीं मिल सकते थे." धर्मेंद्र और वेणु की एक बड़ी बेटी भी है जिसका नाम मणि हैं. धर्मेंद्र और वेणु मेरठ के मोदीपुरम इलाके में रहते हैं.  

टॅग्स :कोरोना वायरस इंडियाउत्तर प्रदेश में कोरोनामेरठनवजात शिशु
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्ट₹44 लाख का पेंशन घोटाला; मेरठ में बेटे ने पेंशन की लालच में 7 साल तक कागज़ों में मृत माँ को 'ज़िंदा' दिखाया

भारतDelhi Budget 2026: क्या है ANMOL स्कीम? सीएम रेखा गुप्ता ने बजट से दिया नवजात शिशुओं को तोहफा

क्राइम अलर्टमेरठ के एक आदमी ने पत्नी के प्रेमी की हत्या की, पुलिस के सामने सरेंडर करने से पहले जलाई बीड़ी, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टMeerut Fire: दो मंजिला घर में भीषण आग, 5 बच्चे सहित 6 लोग जिंदा जले, बुजुर्ग महिला और एक पड़ोसी गंभीर रूप से झुलसा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया