लाइव न्यूज़ :

परमबीर सिंह ने सुप्रीम कोर्ट का खटखटाया दरवाजा, अनिल देशमुख के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग

By विनीत कुमार | Updated: March 22, 2021 15:08 IST

परमबीर सिंह ने शनिवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को एक चिट्ठी लिखकर महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।

Open in App
ठळक मुद्देपरमबीर सिंह ने महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग की हैपरमबीर सिंह ने इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को एक याचिका डाली, अपने ट्रांसफर पर भी उठाए सवाल परमबीर सिंह ने शनिवार को उद्धव ठाकरे को एक चिट्ठी लिखकर अनिल देशमुख पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने खुद के होम गार्ड डिपार्टमेंट में ट्रांसफर किए जाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। परमबीर सिंह ने अपने तबादले के आदेश को रद्द करने की अपील करते हुए दावा किया कि यह आदेश 'मनमाना' और 'अवैध' है।

साथ ही उन्होंने महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ आरोपों पर सीबीआई जांच की भी मांग की है। परमबीर सिंह ने राज्य की ओर से किसी कार्रवाई से सुरक्षा की मांग भी कोर्ट से की है।

इससे पहले परमबीर सिंह ने सोमवार को महाराष्ट्र होमगार्ड के महानिदेशक का कार्यभार संभाल लिया। परमबीर सिंह दोपहर में दक्षिण मुंबई स्थित होमगार्ड कार्यालय पहुंचे लेकिन उन्होंने मीडियाकर्मियों से कोई बातचीत नहीं की।

उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के पास एक गाड़ी में विस्फोटक सामग्री पाए जाने के मामले को लेकर आलोचना के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 17 मार्च को सिंह का तबादला कर दिया था।

परमबीर सिंह ने अपनी भूमिका पर उठ रहे सवालों के बीच शनिवार को महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे को एक चिट्ठी लिखकर सनसनी फैला दी थी। इस चिट्ठी में उन्होंने अनिल देशमुख पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे।

परमबीर सिंह ने ये भी कहा था कि मुकेश अंबानी केस में एनआईए द्वारा पकड़े गए सचिन वाझे को देशमुख ने 100 करोड़ रुपये हर महीने कलेक्ट करने का टारगेट दिया था। इसके बाद से ही महाराष्ट्र की राजनीति भी गरमाई हुई है।

शिवसेना इसे महाराष्ट्र की सरकार को बदनाम करने और सरकार गिराने के लिए बीजेपी की साजिश भी बता रही है। इस बीच अभी तक एनसीपी प्रमुख शरद पवार अनिल देशमुख का बचाव करते नजर आए हैं।

शरद पवार ने सोमवार को मीडिया से कहा कि देशमुख फरवरी में अस्पताल में भर्ती थे। इसलिए सचिन वाझे और अनिल देशमुख की मुलाकात की खबरें ही गलत हैं।

टॅग्स :परमबीर सिंहसचिन वाझेसुप्रीम कोर्टउद्धव ठाकरेमुंबई पुलिसमुकेश अंबानी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतकभी किसी के विचारों पर आत्मावलोकन भी तो हो!

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज