लाइव न्यूज़ :

पप्पू यादव ने पीएम मोदी के हिमाचल सभा का वीडियो साझा करके हुए कहा, 'मोदी जी, खाली कुर्सियां बता रही हैं कि बेड़ा गर्क होना तय है'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 24, 2022 22:00 IST

जाप प्रमुख पप्पू यादव ने ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हिमाचल जनसभा का एक कथित वीडियो शेयर किया है, जिसमें केवल खाली कुर्सियां ही नजर आ रही हैं। इस वीडियो के साथ यादव ने पीएम मोदी पर जबरदस्त हमला बोला है।

Open in App
ठळक मुद्देपप्पू यादव ने ट्विटर पर पीएम मोदी की हिमाचल जनसभा का एक कथित वीडियो शेयर किया है पप्पू यादव द्वारा ट्विटर पर शेयर की गये वीडियो में केवल खाली कुर्सियां ही नजर आ रही हैंयादव ने कहा, 'मोदी जी, रैली की ख़ाली कुर्सियां बता रही है कि हिमाचल में बेड़ा गर्क होना तय है

पटना: बिहार में जन अधिकार पार्टी (जाप) के प्रमुख और 5 बार के लोकसभा सांसद रहे पप्पू यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली के जबरदस्त आलोचना के लिए जाने जाते हैं। पप्पू यादव बीते दो दिनों से ट्विटर पर भाजपा की केंद्रीय सत्ता के खिलाफ लगातार हमलावर रूख अख्तियार किये हुए हैं क्योंकि भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस समय सीमांचल के दो दिवसीय दौरे पर हैं।

छत्तीसगढ़ से कांग्रेस की निर्विरोध राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन के पति पप्पू यादव ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हिमाचल प्रदेश में हुई रैली पर निशाना साधा है। पप्पू यादव ने ट्विटर पर पीएम मोदी की हिमाचल जनसभा का एक कथित वीडियो शेयर किया है, जिसमें केवल खाली कुर्सियां ही नजर आ रही हैं। वीडियो को साझा करते हुए पप्पू यादव ने कैप्शन में लिखा है, "मोदी जी, आपकी रैली की ख़ाली कुर्सियां बता रही है कि हिमाचल में भाजपा का बेड़ा गर्क होना तय है।"

इससे पहले आज सुबह में पप्पू यादव ने एक अन्य ट्विट किया, जिसमें उन्होंने भाजपा सांसद गिरिराज सिंह पर चुटकी लेते हुए गृहमंत्री अमित शाह को घेरने का प्रयास किया। पप्पू यादव ने ट्वीट में लिखा, "अमित शाह जी गिरिराज सिंह क्या बांग्लादेशी हैं? जो आपने उन्हें अपने मंच पर घुसपैठ करने से रोक दिया! क्या उनका NRC हो गया है? लेकिन CAA के ज़रिए उन्हें भारतीय तो बनाया जा सकता है!"

मालूम हो कि बीते रविवार को जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सुशील मोदी पर कड़ा हमला करते हुए उन्हें ठिकाना बदलने की सलाह तक दे दी थी। पप्पू यादव ने सुशील मोदी की खिंचाई करते हुए ट्वीट किया था और कहा था, "सुशील मोदी जी, बिहार में भाजपा के जमानतदार थे नीतीश कुमार। अब नीतीश जी के अलग होने के बाद बीजेपी को जमानत के लाले पड़ जाएंगे। छोटे मोदी जी अपना ठौर ढूंढ लीजिए।"

पप्पू यादव ने इस ट्वीट से सुशील मोदी के उस वक्त घेरा था, जब सुशील मोदी ने नीतीश कुमार को चुनौती देते हुए कहा है कि वह यूपी में फूलपुर या कहीं से भी लोकसभा चुनाव लड़ें, बीजेपी उनकी जमानत जब्त कराएगी।

टॅग्स :पप्पू यादवनरेंद्र मोदीपटनाBJPअमित शाहगिरिराज सिंहसुशील कुमार मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो