लाइव न्यूज़ :

पंचायत चुनाव: यूपी में आज तीसरे चरण का मतदान, 3.52 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों की किस्मत का होना है फैसला

By भाषा | Updated: April 26, 2021 08:34 IST

UP Panchayat Election 2021: उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का आज मतदान हो रहा है। इस दौरान 20 जिलों में वोट डाले जा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का मतदान, 20 जिलों में हो रही है वोटिंग2.14 लाख से अधिक सीटों पर 3.52 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला तीसरे चरण में अमेठी, उन्नाव, औरैया, कानपुर देहात, जालौन, देवरिया, पीलीभीत, मेरठ आदि जिलों में वोटिंग

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का मतदान आज हो रहा है। इस दौर में 20 जिलों की 2.14 लाख से अधिक सीटों पर 3.52 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों की तकदीर का फैसला होगा।

मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और ये शाम छह बजे तक होगा। इस दौरान राज्य के 20 जिलों में 49,789 मतदान बूथों पर तीन करोड़ पांच लाख 71 हजार 613 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।

यूपी पंचायत चुनाव: इन जिलों में वोटिंग

तीसरे चरण में अमेठी, उन्नाव, औरैया, कानपुर देहात, कासगंज, चंदौली, जालौन, देवरिया, पीलीभीत, फतेहपुर, फिरोजाबाद, बलरामपुर, बलिया, बाराबंकी, मेरठ, मुरादाबाद, मिर्जापुर, शामली, सिद्धार्थनगर तथा हमीरपुर में मतदान हो रहे हैं।

उत्तर प्रदेश में चार चरणों में पंचायत चुनाव होने हैं जिसमें दो लाख सात हजार से ज्यादा मतदान कर्मियों को तैनात किया गया है।

आयोग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीसरे चरण में जिला पंचायत सदस्य की 746 सीटों के लिए 10,416 उम्मीदवार, क्षेत्र पंचायत सदस्य की 18,530 सीटों के लिए 88584 उम्मीदवार, ग्राम प्रधान की 14,379 सीटों के लिए 1,16,162 उम्मीदवार तथा ग्राम पंचायत वार्ड की 1,80,473 सीटों के लिए 57,649 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

यूपी पंचायत चुनाव: पहले दो चरण में कितनी वोटिंग

आयोग के अनुसार 15 अप्रैल को पहले चरण में 71 प्रतिशत मतदान हुआ था जबकि 19 अप्रैल को चरण के मतदान में भी 71 प्रतिशत से अधिक वोट पड़े थे। गौरतलब है कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को 25 मई तक पंचायत चुनाव की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर राज्य निर्वाचन आयोग ने मार्च में निर्देश दिए थे कि पंचायत चुनाव के दौरान अधिकतम पांच लोग ही घर-घर जाकर प्रचार कर सकते हैं। मतदान के दौरान भी कोविड-19 संबंधी प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराया जाएगा। मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं के खड़े होने के लिए छह-छह फीट की दूरी पर घेरे बनाए गए हैं।

टॅग्स :पंचायत चुनावउत्तर प्रदेश पंचायत चुनावउत्तर प्रदेशचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार