लाइव न्यूज़ :

Panchayat Election 2020: राजस्थान में चौथे चरण के लिए 1 फरवरी को डाले जाएंगे वोट, यहां जानें पूरा कार्यक्रम

By स्वाति सिंह | Updated: January 6, 2020 16:49 IST

मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्याम सिंह राजपुरोहित ने कहा कि 1,954 ग्राम पंचायतों और इनके 18,914 वार्डो के लिए 1 फरवरी को वोटिंग होगी। उन्होंने बताया कि चुनाव के लिए 7,554 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान ग्राम पंचायत चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने शनिवार को चुनाव कार्यक्रम जारी किया राज्य में बची 1,954 ग्राम पंचायतों में चुनाव करवाए जाएंगे।

राजस्थान ग्राम पंचायत चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने शनिवार को चुनाव कार्यक्रम जारी किया है। बता दें कि राज्य में बची 1,954 ग्राम पंचायतों में चुनाव करवाए जाएंगे। इसके लिए 1 फरवरी वोटडाले जाएंगे। वहीं, 23 जनवरी से नामांकन-पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। 24 जनवरी को नाम वापसी की तारीख होगी। चौथे चरण के लिए 1 फरवरी को सुबह 8 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। 2 फरवरी को उपसरपंच का चुनाव कराया जाएगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्याम सिंह राजपुरोहित ने कहा कि 1,954 ग्राम पंचायतों और इनके 18,914 वार्डो के लिए 1 फरवरी को वोटिंग होगी। उन्होंने बताया कि चुनाव के लिए 7,554 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। प्रदेश की कुल 11,142 ग्राम पंचायतों में से 11,123 ग्राम पंचायतों का चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। शेष 19 ग्राम पंचायतों का चुनाव कार्यक्रम होना बाकी है। आयोग ने चुनाव की तैयारियां लगभग पूरी कर ली है।

दिल्ली विधानसभा की सभी सीटों के लिये मतदान 8 फरवरी को और मतगणना 11 फरवरी को होगी । मुख्य चुनाव आयुक्त अरोड़ा ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘ दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिये नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 जनवरी है जबकि नामांकन पत्र की जांच 22 जनवरी को होगी । ’’ उन्होंने बताया कि नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 24 जनवरी है । दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं जिसमें से 58 सामान्य श्रेणी की है जबकि 12 सीटें अनुसूचित जाति के लिये आरक्षित हैं। अरोड़ा ने बताया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियों के सिलसिले में विभिन्न कानून अनुपालन एजेंसियों के साथ व्यापक चर्चा की गई है जिसमें सुरक्षा से जुड़े आयाम भी शामिल हैं । उन्होंने कहा कि चुनाव तरीख की घोषणा के बाद ही आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो जाएगी। 

टॅग्स :राजस्थानउपचुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

कारोबारबिहार औद्योगिक विकासः मुजफ्फरपुर और किशनगंज में सीमेंट कारखाना?, डालमिया-अंबुजा देंगे रफ्तार, हजारों नौकरी और अरबों निवेश?

भारत‘उम्मीद थी कि वह 650 से ज़्यादा अंक लाएगा’: राजस्थान के सीकर में 22 साल के NEET अभ्यर्थी ने किया सुसाइड

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज