लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु के सीएम ने किया दावा, करुणानिधि को दो साल तक नजरबंद रखा गया था

By भाषा | Updated: April 8, 2019 19:23 IST

Open in App

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने सोमवार को आरोप लगाया कि द्रमुक सुप्रीमो एम करुणानिधि को दो साल तक घर में नजरबंद रखा गया था और इस बात के संकेत दिये कि सरकार मामले की जांच करवा सकती है ।

पलानीस्वामी के बयान को उनके प्रतिद्वंद्वी तथा द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन के जवाब के रूप में देखा जा रहा है जिन्होंने कहा था कि द्रमुक अगर सत्ता में आती है तो उनकी पार्टी की सरकार पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता के निधन की परिस्थितियों की जांच कराएगी ।

स्टालिन ने कहा था कि ऐसी जांच से जयललिता के निधन के तथ्य के बारे में उनके सच्चे समर्थकों को जानकारी मिलेगी । पलानीस्वामी ने सोमवार को दावा किया कि करुणानिधि को स्टालिन ने ‘‘अपने निहित स्वार्थों’’ के लिए दो साल तक ‘नजरबंद’ करके रखा था।

ऐसे में यह ‘‘सरकार का कर्त्तव्य’’है कि वरिष्ठ नेता ने अगर किसी कठिन दौर का सामना किया तो उसकी जांच करवाये क्योंकि वह स्वयं प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके थे । मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संबंध में शिकायतें मिल रही हैं । पलानीस्वामी ने यहां एक चुनावी रैली में आरोप लगाया कि स्टालिन ने करुणानिधि का सही तरीके से उपचार नहीं कराया क्योंकि उन्हें डर था कि अगर पूर्व मुख्यमंत्री स्वस्थ होकर लौट आयेंगे तो वह पार्टी का अध्यक्ष नहीं बन पायेंगे ।

उन्होंने कहा, ‘‘करुणानिधि पूर्व मुख्यमंत्री थे.....उनका उचित उपचार नहीं कराया गया और स्टालिन ने उन्हें दो साल तक घर में कैद करके रखा था क्योंकि उन्हें डर था कि अगर उनके पिता स्वस्थ हो गए तो वह पार्टी अध्यक्ष नहीं बन सकते हैं ।’’ अन्नाद्रमुक के संयुक्त समन्वयक ने कहा कि चूंकि करुणानिधि राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके थे और अगस्त 2018 में निधन के समय तक वह विधायक रहे थे, ऐसे में यह ‘‘सरकार का कर्त्तव्य है कि वह इस बात का पता लगाए कि क्या उन्होंने किसी कठिनाई का सामना किया ।’’ 

टॅग्स :एम करुणानिधितमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

भारतउत्तर और दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु सुब्रमण्यम भारती

क्राइम अलर्टपति से अलग होकर महिला छात्रावास में रह रही थी पत्नी, मिलने के बहाने से हॉस्टल गया और कहासुनी के बाद दरांती से काटा, शव के साथ सेल्फी ले व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?