लाइव न्यूज़ :

पलानीस्वामी ने स्टालिन पर पलटवार किया

By भाषा | Updated: March 21, 2021 20:21 IST

Open in App

तिरुवन्नामलाई (तमिलनाडु), 21 मार्च तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने उनके खिलाफ टिप्पणी करने के लिए द्रमुक प्रमुख एम के स्टालिन पर पलटवार करते हुए रविवार को कहा कि विधायकों ने उन्हें मुख्यमंत्री पद के लिए चुना जबकि दिवंगत एम करुणानिधि दशकों पहले वीआर नेदुनचेझियान को ‘धोखा’ देकर पार्टी के शीर्ष पद पर पहुंचे थे।

अन्नाद्रमुक नेता पलानीस्वामी ने इस जिले में प्रचार के दौरान आरोप लगाया कि द्रमुक के संस्थापक सीएन अन्नादुरै के 1969 में निधन के बाद सब उम्मीद कर रहे थे ‘नवलार’ नेदुनचेझियान मुख्यमंत्री बनेंगे लेकिन स्टालिन के पिता करुणानिधि ‘शॉर्ट कट’ के जरिए मुख्यमंत्री बन गए।

मुख्यमंत्री पलानीस्वामी ने छह अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों का प्रचार करने के लिए अरानी और चेय्यर समेत अन्य जिलों का दौरा किया।

उन्होंने कहा कि वह 2017 में इस तरह से मुख्यमंत्री नहीं बने, बल्कि पार्टी के विधायकों ने उन्हें इस पद के लिए चुना तो वह मुख्यमंत्री बने।

पलानीस्वामी ने आरोप लगाया, “ करुणानिधि नवलार नेदुनचेझियान को धोखा देकर मुख्यमंत्री बने थे।”

नेदुनचेझियान द्रमुक में वरिष्ठ नेता थे, वह पार्टी में अन्नादुरै के बाद दूसरे नंबर के नेता थे। बाद में नेदुनचेझियान ने द्रमुक छोड़ दी थी और अन्नाद्रमुक में शामिल हो गए थे।

स्टालिन आरोप लगाते रहे हैं कि पलानीस्वामी अन्नाद्रमुक की दिवंगत प्रमुख जे जयललिता की करीबी सहयोगी वी के शशिकला के सामने “रेंगकर” मुख्यमंत्री बने हैं।

पलानीस्वामी ने कहा, “ क्या मैं सांप या छिपकली हूं जो रेंगूंगा?”

उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए मंच तक चलकर गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल