लाइव न्यूज़ :

...तो पाकिस्तान का परमाणु बम भारत पर गिरेगा! POK को लेकर ये क्या बोल गए फारूक अब्दुल्ला

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 6, 2024 11:44 IST

फारूक अब्दुल्ला ने कहा, "अगर रक्षा मंत्री यह कह रहे हैं, तो आगे बढ़ें। हम रोकने वाले कौन होते हैं? लेकिन याद रखें, उन्होंने (पाकिस्तान) भी चूड़ियाँ नहीं पहनी हैं। उसके पास परमाणु बम हैं और दुर्भाग्य से वह परमाणु बम हम पर गिरेगा।"

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने रविवार, 5 मई को चेतावनी दीकहा- पाकिस्तान के पास परमाणु हथियार हैं जिनका इस्तेमाल भारत के खिलाफ किया जा सकता हैरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने रविवार, 5 मई को चेतावनी दी कि पाकिस्तान के पास परमाणु हथियार हैं जिनका इस्तेमाल भारत के खिलाफ किया जा सकता है। अब्दुल्ला पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) को भारत में विलय करने के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे।

फारूक अब्दुल्ला ने कहा, "अगर रक्षा मंत्री यह कह रहे हैं, तो आगे बढ़ें। हम रोकने वाले कौन होते हैं? लेकिन याद रखें, उन्होंने (पाकिस्तान) भी चूड़ियाँ नहीं पहनी हैं। उसके पास परमाणु बम हैं और दुर्भाग्य से वह परमाणु बम हम पर गिरेगा।"

दरअसल अप्रैल में, पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में एक रैली को संबोधित करते हुए, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विश्वास जताया था कि देश के चल रहे विकास को देखते हुए, पीओके के लोग अंततः भारत का हिस्सा बनने की मांग करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि भारत की बढ़ती शक्ति, प्रतिष्ठा और आर्थिक प्रगति के कारण पीओके के लोग भारत में शामिल होना चाहेंगे।

हाल ही में राजनाथ सिंह ने "पीटीआई-भाषा" के साथ एक साक्षात्कार में भी यही बात दोहराई। राजनाथ सिंह ने एक सवाल के जवाब में कहा कि भारत पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) पर अपना दावा कभी नहीं छोड़ेगा लेकिन इसे बलपूर्वक अपने कब्जे में करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी क्योंकि इसके लोग कश्मीर में विकास को देखने के बाद स्वयं इसमें शामिल होना चाहेंगे। 

उन्होंने कहा,  "मुझे लगता है कि भारत को कुछ नहीं करना पड़ेगा। जम्मू-कश्मीर में जिस तरह से जमीनी हालात बदले हैं, क्षेत्र में जिस तरह से आर्थिक प्रगति हो रही है और वहां जिस तरह से शांति लौटी है, मुझे लगता है कि पीओके के लोगों की ओर से यह मांग उठेगी कि उनका भारत के साथ विलय होना चाहिए।"  उन्होंने कहा, "हमें पीओके पर अपना कब्जा करने के लिए बल का प्रयोग नहीं करना पड़ेगा क्योंकि लोग ही कहेंगे कि हमें भारत में विलय करना चाहिए। ऐसी मांगें अब उठ रही हैं।"

टॅग्स :फारूक अब्दुल्लाजम्मू कश्मीरपाकिस्तानराजनाथ सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष