लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान से जोधपुर के रास्ते उज्जैन संभाग के शाजापुर सहित कई जिलों तक पहुंचा टिड्डी दल, बढ़ी किसानों की मुसीबतें

By बृजेश परमार | Updated: May 19, 2020 18:41 IST

यह टिड्डियों का दल पाकिस्तान बॉर्डर से होते हुए राजस्थान गुजरात होते हुए शाजापुर पहुंचा है यह रास्ते की सभी फसलों को चट करते हुए आगे बढ़ रहा है साथ ही मिट्टियों को भी इससे नुकसान है हालांकि उन्होंने एक राहत भरी बात यह बताइ कि इससे इंसानी जीवन पर किसी प्रकार का कोई असर नहीं होगा।

Open in App
ठळक मुद्देटिड्डियों के झुंड के रूप में शाजापुर शहर में प्रवेश कर चुका है। टिड्डीयो का दल पाकिस्तान बॉर्डर से होते हुए राजस्थान गुजरात  होते हुए शाजापुर पहुंचा है

उज्जैन: कोरोना वायरस की इस महामारी के बीच में एक और बड़ा संकट टिड्डियों के झुंड के रूप में शाजापुर शहर में प्रवेश कर चुका है। जिसे कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर कायम सिंह ने बताया कि यह टिड्डीयो का दल पाकिस्तान बॉर्डर से होते हुए राजस्थान गुजरात  होते हुए शाजापुर पहुंचा है। उज्जैन जिले में इससे निपटने के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिले की सीमा के ग्रामीण क्षेत्रों में दल देखा गया है उज्जैन शहर में इसकी आमद दर्ज नहीं हुई है।

टिड्डियों का यह दल काफी खतरनाक है, यह फसल को चट कर जमीन को नष्ट कर देने का सबसे खतरनाक दल बताया है । पश्चिमी मध्यप्रदेश के  उज्जैन संभाग के राजस्थान से लगे नीमच, मंदसौर,आगर मालवा, उज्जैन जिलों में टिड्डी  दल देखने की खबर मिल रही थी खेतों में काफी मात्रा में टिडडी का दल देखा गया जिसे भगाने का प्रयास भी किया गया लेकिन भागने को तैयार नहीं है उड़ कर वापस उसी जगह बैठना इसकी प्रकृति में है ।

मंगलवार को शाजापुर -आगर मार्ग पर काकडी बिजाना मार्ग पर काफी मात्रा में सड़कों और उसके आसपास टिड्डियों का झुंड बैठा हुआ दिखाई दिया। इतनी तादाद में शाजापुर जिले के लोगों ने पहली बार टिड्डियों का दल देखा है जिससे उनके अंदर एक दहशत भी बैठ गई है कि आखिर में यह क्या है जैसे ही टिड्डियों के दल ने शहर के बीच से निकली चिल्लर नदी से होते हुए महूपुरा की ओर घुसे लोगों ने इन्हें देखने के लिए अपनी छतों पर पहुंचे तो देखा कि भारी मात्रा में यह कौन सा जानवर है जो कि इस तरह झुंड में आया है इससे एक नई दहशत की स्थिति सामने आई है। करोना संकट के दौर में इस एक और संकट से परेशानी पेशानी पर आना सामान्य है।

कृषि वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र शाजापुर डॉक्टर कायम सिंह ने बताया कि यह टिड्डियों का दल पाकिस्तान बॉर्डर से होते हुए राजस्थान गुजरात होते हुए शाजापुर पहुंचा है यह रास्ते की सभी फसलों को चट करते हुए आगे बढ़ रहा है साथ ही मिट्टियों को भी इससे नुकसान है हालांकि उन्होंने एक राहत भरी बात यह बताइ कि इससे इंसानी जीवन पर किसी प्रकार का कोई असर नहीं होगा वहीं उन्होंने यह बताया कि अब किसान अपने खेतों में दवाई का छिड़काव करें वही थाली एवं कुछ भी जिससे शोरगुल हो उसे बजा कर उन्हें भगाया जा सकता है फिलहाल कृषि विभाग एवं कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा दल गठित कर इन्हें नष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है वहीं उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की है कि इन्हें ज्यादा देर एक जगह ना बैठने दें क्योंकि यह जिस जगह बैठ जाते हैं उस मिट्टी को पूरी तरह से नष्ट कर देते हैं । इस झुंड के शाजापुर आने की सूचना पहले ही प्रशासन को मिल चुकी थी जिसे प्रशासन ने नजर अंदाज नही किया और प्रशासन ने सतर्कता दिखाते हुए हॉट मैदान पर इस झुंड को भगाने के लिए फायर ब्रिगेड से पानी की बौछार  की जिससे कुछ मात्रा में तो इन्हें भगाने में प्रशासन ने सफलता हासिल की है वही आगे और प्रयास किए जा रहे हैं।

टॅग्स :राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

कारोबारबिहार औद्योगिक विकासः मुजफ्फरपुर और किशनगंज में सीमेंट कारखाना?, डालमिया-अंबुजा देंगे रफ्तार, हजारों नौकरी और अरबों निवेश?

भारत‘उम्मीद थी कि वह 650 से ज़्यादा अंक लाएगा’: राजस्थान के सीकर में 22 साल के NEET अभ्यर्थी ने किया सुसाइड

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज