लाइव न्यूज़ :

एससीओ साइबर सुरक्षा संगोष्ठी में हिस्सा लेने को भारत पहुंचा पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल

By भाषा | Updated: December 6, 2021 21:03 IST

Open in App

:शीर्षक में सुधार के साथ:

नयी दिल्ली, छह दिसंबर शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) क्षेत्रीय आतंकवाद रोधी ढांचा (आरएटीएस) की रूपरेखा के तहत भारत द्वारा आयोजित एक साइबर सुरक्षा संगोष्ठी में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को यहां पहुंचा।

पाकिस्तान के उच्चायोग ने कहा कि उसके प्रभारी उच्चायुक्त आफताब हसन खान ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत मिशन में किया।

भारत ने एससीओ और इसके क्षेत्रीय आतंकवाद-रोधी ढांचे (आरएटीएस) के साथ अपने सुरक्षा-संबंधी सहयोग को गहरा करने में गहरी दिलचस्पी दिखायी है, जो विशेष रूप से सुरक्षा एवं रक्षा से संबंधित मुद्दों से संबंधित है।

उच्चायोग ने ट्वीट किया, ‘‘आज उच्चायोग में, प्रभारी उच्चायुक्त आफताब हसन खान ने 7-8 दिसंबर 2021 तक नयी दिल्ली में आयोजित होने वाली साइबर सुरक्षा संगोष्ठी में हिस्सा लेने आये पाकिस्तान के प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया।’’

बयान में कहा गया, ‘‘सेमिनार का आयोजन एससीओ-आरएटीएस के तत्वावधान में हो रहा है। मिशन के राजनयिकों ने भी मेहमानों से बातचीत की।’’

पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल की यह यात्रा विभिन्न मुद्दों पर दोनों देशों के संबंधों में तनाव के बीच हो रही है।

आठ देशों का शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सबसे बड़े अंतर-क्षेत्रीय अंतरराष्ट्रीय संगठनों में से एक के तौर पर उभरा है। 2017 में भारत और पाकिस्तान इसके स्थायी सदस्य बने।

एससीओ की स्थापना 2001 में शंघाई में एक शिखर सम्मेलन में रूस, चीन, किर्गिस्तान, कजाकिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपतियों द्वारा की गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल