लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने समझौता एक्सप्रेस को किया रद्द, बनाया सुरक्षा का बहाना, लाहौर-कराची में हाई अलर्ट

By स्वाति सिंह | Updated: February 28, 2019 10:53 IST

भारतीय रेलवे ने समझौता एक्सप्रेस को लेकर यह साफ़ किया था कि यह ट्रेन अपने तय कार्यक्रम के अनुसार दिल्ली से भारत के अटारी तक चलेगी।

Open in App

पाकिस्तान के लाहौर से गुरुवार को भारत के अटारी तक आने वाली समझौता एक्सप्रेस ट्रेन को पाकिस्तान ने रद्द कर दिया है। इससे पहले बुधवार को समझौता एक्सप्रेस 27 यात्रियों को लेकर अपने निर्धारित समय पर दिल्ली से अटारी के लिए रवाना हुई थी। पाकिस्तानी न्यूज़ चैनल जियो के मुताबिक पाकिस्तान ने समझौता एक्सप्रेस के परिचालन को सुरक्षा संबंधी चिंताओं के मद्देनजर रोका है। 

यह सेवा इस संबंध में अगला नोटिस जारी किए जाने तक निलंबित रहेगी। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।यह ट्रेन लाहौर से सोमवार और बृहस्पतिवार को रवाना होती है।‘डॉनन्यूज टीवी’ ने रेल प्राधिकारियों के हवाले से बृहस्पतिवार को बताया कि भारत और पाकिस्तान के बीच समझौता एक्सप्रेस रेल सेवा को अगला नोटिस जारी होने तक रोक दिया गया है।सप्ताह में दो बार चलने वाली इस ट्रेन के जरिए लाहौर से 16 यात्रियों को रवाना होना था। कराची से इस ट्रेन का सफर शुरू हुआ लेकिन यह लाहौर रेलवे स्टेशन पर अटक गई ।समझौता एक्सप्रेस में छह स्लीपर डिब्बे और एक एसी 3 टियर कोच है। इस रेल सेवा की शुरुआत शिमला समझौते के तहत 22 जुलाई 1976 को की गई थी।पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के पुलवामा आतंकवादी हमले के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। पुलवामा आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। इस हमले के बाद भारत ने बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के सबसे बड़े आतंकवादी प्रशिक्षण शिविर पर हवाई हमला किया था। इस अभियान में बड़ी संख्या में आतंकवादी मारे गए थे। 

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :भारतीय वायुसेना स्ट्राइकपाकिस्तानजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज