लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान को अब पीओके को हमें दे देना चाहिए और ऐसा करना हित में होगा: रामदास अठावले

By भाषा | Updated: September 13, 2019 21:07 IST

अठावले ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘नरेंद्र मोदी एक जोशीले प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को रद्द करने का ऐतिहासिक फैसला लिया है। पाकिस्तान इसे पचा नहीं पा रहा और उसने कश्मीर मुद्दा उठाने का एक बार फिर असफल प्रयास किया।

Open in App
ठळक मुद्देहम पाकिस्तान की व्यापार में मदद करेंगे और गरीबी एवं बेरोजगारी से लड़ने में भी सहयोग करेंगे।सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री ने कहा, “अगर वह पीओके हमें सौंप देते हैं तो हम वहां कई उद्योग लगाएंगे।

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने शुक्रवार को कहा कि यह पाकिस्तान के हित में है कि वह अपने कब्जे वाला कश्मीर (पीओके) भारत को सौंप दे क्योंकि कई खबरों में यह सामने आया है कि वहां के लोग पाक से नाखुश हैं और वे भारत का हिस्सा बनना चाहते हैं।

अपने मंत्रालय की योजनाओं की समीक्षा करने के लिए यहां मौजूद अठावले ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘नरेंद्र मोदी एक जोशीले प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को रद्द करने का ऐतिहासिक फैसला लिया है। पाकिस्तान इसे पचा नहीं पा रहा और उसने कश्मीर मुद्दा उठाने का एक बार फिर असफल प्रयास किया।

पाकिस्तान को अब पीओके को हमें दे देना चाहिए और ऐसा करना पाकिस्तान के हित में होगा।” सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री ने कहा, “अगर वह पीओके हमें सौंप देते हैं तो हम वहां कई उद्योग लगाएंगे। हम पाकिस्तान की व्यापार में मदद करेंगे और गरीबी एवं बेरोजगारी से लड़ने में भी सहयोग करेंगे।’’

उन्होंने कहा कि ऐसी खबरें हैं कि पीओके में लोग नाखुश हैं और वे भारत का हिस्सा बनना चाहते हैं। भाजपा की सहयोगी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रमुख अठावले ने कहा कि पाकिस्तान को युद्ध उन्माद फैलाने में नहीं शामिल होना चाहिए और न ही गीदड़ भभकियां देनी चाहिए।

उनकी पार्टी हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ेगी या नहीं यह पूछने पर अठावले ने कहा कि वे 90 में से 10 सीटों पर लड़ेंगे। उनकी पार्टी हरियाणा में भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ कोई उम्मीदवार उतारेगी, यह पूछने पर उन्होंने सीधे-सीधे जवाब नहीं दिया और कहा, “हम कांग्रेस के खिलाफ लड़ेंगे।” 

टॅग्स :धारा ३७०पाकिस्तानजम्मू कश्मीरमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब