लाइव न्यूज़ :

संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक से पहले पाकिस्तान LoC बढ़ा सकता है तनाव, NSA अजीत डोभाल की उस पर पैनी नजर

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 18, 2019 09:44 IST

LoC: पाकिस्तान ने इस साल अब तक बिना उकसावे के 2,050 से अधिक बार संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया जिसमें 21 भारतीयों की मौत हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है और वह लगातार एलओसी पर सीजफायर उल्लंघन कर रहा है। संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक (यूएनजीए) की बैठक से पहले एलओसी पर उग्रवादियों द्वारा घुसपैठ कराकर और अधिक संघर्ष विराम उल्लंघन कर तनाव बढ़ा सकता है।

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है और वह लगातार एलओसी पर सीजफायर उल्लंघन कर रहा है। अब नई जानकारी सामने आ रही है कि संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक (यूएनजीए) की बैठक से पहले एलओसी पर उग्रवादियों द्वारा घुसपैठ कराकर और अधिक संघर्ष विराम उल्लंघन कर तनाव बढ़ा सकता है। बता दें संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक न्यूयॉर्क में शुरुआत 24 सितंबर से 30 सितंबर तक आयोजित होने जा रही है।

खबरों के अनुसार, यूएनजीए में 23 सितंबर को जलवायु एक्शन शिखर सम्मेलन होगा और इस आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना भाषण देंगे। न्यूयॉर्क और जेनेवा में स्थित राजनयिकों और राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, पीएम मोदी की अमेरिकी यात्रा के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल उनके साथ नहीं होंगे। डोभाल की नजर जम्मू-कश्मीर पर होगी क्योंकि भारत का मानना है कि इस्लामाबाद संयुक्त राष्ट्र संघ में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के भाषण से पहले घाटी में हिंसा बढ़ाने की कोशिश कर सकता है।

वहीं, अंतरराष्ट्रीय समूहों ने बातचीत के दौरान ये साफ कर दिया है कि मोदी सरकार द्वारा पिछले महीने अनुच्छेद 370 के हटाए जाने के संदर्भ में कश्मीर मुद्दे को उठाने की कोई जरूरत नहीं है। पाकिस्तान लगातार घाटी में हिंसा भड़काने की कोशिश में है। अभी हाल ही में पाक पीएम इमरान खान ने पीओके में भड़काऊ भाषण दिया था। 

भारत का मानना है कि पाकिस्तान अभी हार नहीं मानेगा और घाटी में पाकिस्तान आधारित जिहादी समूहों के माध्यम से हिंसा को बढ़ाने की कोशिश करेगा। देखा जाए तो एलओसी पर संघर्ष विराम उल्लंघन की घटनाएं बहुत ज्यादा बढ़ गई हैं। बीते साल के आंकड़े बताते हैं कि पाकिस्तान ने 2140 बार संघर्ष विराम उल्लंघन किया गया।

पाकिस्तान ने इस साल अब तक बिना उकसावे के 2,050 से अधिक बार संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया जिसमें 21 भारतीयों की मौत हुई है। भारत ने पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा सीमा पार घुसपैठ को समर्थन देने और भारतीय नागरिकों और अग्रिम चौकियों को निशाना बनाने समेत बिना उकसावे के संघर्षविराम का उल्लंघन करने पर अपनी चिंताएं पाकिस्तान के समक्ष उजागर की हैं। पाकिस्तान ने अगस्त महीने में अखनूर सेक्टर से लेकर उड़ी-गुरेज तक का शायद कोई इलाका बचा होगा जहां इस अवधि में पाक तोपखानों ने सीजफायर के बावजूद गोले न बरसाए हों। 300 बार से अधिक सीजफायर उल्लंघन सिर्फ अगस्त महीने किया गया।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तानइमरान खानसंयुक्त राष्ट्रअजीत डोभाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह